Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
village has been jolted into action by the rising incidence of cancer; villagers have voiced their concerns regarding the Health Department's apathy and plan to meet the Deputy Commissioner to lodge a formal complaint.
{"_id":"6a786c521aa57f65cc0516ea","slug":"video-village-has-been-jolted-into-action-by-the-rising-incidence-of-cancer-villagers-have-voiced-their-concerns-regarding-the-health-departments-apathy-and-plan-to-meet-the-deputy-commissioner-to-lodge-a-formal-complaint-2026-08-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"चांग: कैंसर के बढ़ते संक्रमण से जागा उठा गांव, स्वास्थ्य विभाग की बेरुखी को लेकर ग्रामीणों को लेकर रखी अपनी रीय, उपायुक्त से मिलकर स्वास्थ्य विभाग के सामने रखेंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चांग: कैंसर के बढ़ते संक्रमण से जागा उठा गांव, स्वास्थ्य विभाग की बेरुखी को लेकर ग्रामीणों को लेकर रखी अपनी रीय, उपायुक्त से मिलकर स्वास्थ्य विभाग के सामने रखेंगे शिकायत
गांव चांग में बढ़ते कैंसर पीड़ितों की जांच करवाने के लिए शनिवार को महापंचायत का आयोजन किया गया। वार्ड नंबर 2 की धर्मशाला में आयोजित महापंचायत का आयोजन सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रंगा द्वारा किया गया। जिसमें गांव के गणमान्य लोग शामिल हुए और कैंसर किन-किन कारणों से गांव चांग में फैल रहा है, इस बारे में विस्तार से चर्चा हुई। इस मौके पर अमर उजाला के संवाद कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों ने कैंसर को लेकर अपनी बेवाक राय रखी।
चांग के सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रंगा ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि गांव चांग में पिछले छह महीनों में कैंसर के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे है जो गांव व पंचायत के लिए गंभीर विषय है। पंचायत में अपनी बात रखते हुए दलबीर रंगा, कृष्ण डुडेजा, आनंद ग्रेवाल गांव में बढ़ते कैंसर मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि गांव में फिलहाल 14 से ज्यादा कैंसर के मरीज है जो रोहतक पीजीआई और निजी अस्पताल में अपना इलाज करवा रहे हैं। पंचायत में मौजूद ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने गांव में कोई भी कैंप या अभियान चलाने की जरूरत नहीं समझी है। उन्होंने अपने विचार रखते हुए कहा कि गांव में अधिकतर घरों में भूमिगत पेयजल पिया जा रहा है और दुकानों पर मिलावटी सामान भी बेचा जा रहा है। यह भी एक कैंसर फैलने का कारण हो सकता हो सकता हैं। पंचायत में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि भिवानी उपायुक्त से मिलकर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों तक अपनी शिकायत पहुंचाई जाएगी।
मिलावटी सामान बेचने वालों पर पंचायत रखेगी कड़ी नजर
सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप रंगा ने कहा कि शनिवार को पंचायत के माध्यम से गांव में मिलावटी सामान बेचने वाले दुकानदारों व रेहड़ी चालकों को जागरूक किया गया है कि वे ऐसा कोई भी सामान लोगों को न दे जिससे उनके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचे। प्रदीप ने कहा कि अगर इसके बाद भी ऐसा किया तो पंचायत इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। पंचायत मिलावटी सामान बेचने वालों पर कड़ी निगरानी भी रखेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।