{"_id":"69ad2e15800390c5650abd0b","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4026159-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"रफ्तार का कहर: पिकअप और बाइक में आमने-सामने से टक्कर, 19 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रफ्तार का कहर: पिकअप और बाइक में आमने-सामने से टक्कर, 19 वर्षीय युवक ने तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Mar 2026 01:46 PM IST
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम सेमरा-अवरिद में पेप्सी पिकअप वाहन और बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में 19 वर्षीय युवक अभिषेक कश्यप की मौत हुए है, पिकअप वाहन को पुलिस ने जब्त किया है। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी अनुसार,,ग्राम भैंसों मदनपुर का रहने वाल अभिषेक कश्यप अपनी माँ को लेकर अवरीद गांव रिश्तेदार के यहां पहुंचा था। मां को शादी समारोह में छोड़ने के बाद वह घर वापस जा रहा था इस दौरान सेमरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन चालक ने लापरवाही पूर्वक चलते हुए ,,सामने से आ रही बाइक को जोरदार ठोकर मारी जिससे बाइक सवार युवक अभिषेक कश्यप सड़क किनारे जा गिरा और लहूलुहान हो गया। आस पास के लोग ने घटना के बाद इकट्ठा होकर गंभीर रूप से घायल युवक अभिषेक को सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित किया।
घटना की जानकारी मिलने पर नवागढ़ पुलिस घटना स्थल पहुंची,जहां से पिकअप वाहन और बाइक को जब्त किया गया। पिकअप वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मृतक अभिषेक कश्यप के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम कराया गए,जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनो को सौंप दिया गया है। पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।