{"_id":"69b8e95a66e264c3520d1af4","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4059201-2026-03-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"Janjgir-Champa: मृत महिला के नाम से श्रमिक योजना का लाभ लेने का आरोप, पति और ग्राम सचिव के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Janjgir-Champa: मृत महिला के नाम से श्रमिक योजना का लाभ लेने का आरोप, पति और ग्राम सचिव के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 17 Mar 2026 11:43 AM IST
Link Copied
जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र में सरकारी योजना का फर्जी लाभ लेने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार शिकायत के आधार पर प्रारंभिक जांच के बाद आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत अपराध कायम कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने 2 मार्च को पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा जिला कलेक्टर कार्यालय में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि बिर्रा निवासी सुमन बाई पटेल के नाम पर फर्जी पंजीयन कर मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना का अनुचित लाभ लिया गया है।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। अतिरिक्त कलेक्टर के नेतृत्व में हुई जांच तथा संबंधित दस्तावेजों, मृत्यु पंजी और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व मितानिन के बयान के आधार पर मामले को संदिग्ध पाया गया। जांच में सामने आया कि सुमन बाई की मौत 2 जून 2025 को होना दर्ज है, जिसके बाद योजना के तहत लाभ लेने की प्रक्रिया संदिग्ध परिस्थितियों में की गई।
प्रथम दृष्टया मामले में संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने मृतका के पति अशोक पटेल तथा ग्राम पंचायत बिर्रा के सचिव रोहित पटेल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) व 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और जांच के दौरान अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आने पर उनके नाम भी जोड़े जा सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।