{"_id":"69bfb002fc3f51037a0ad604","slug":"janjgir-champa-janjgir-champa-news-c-1-1-noi1489-4078241-2026-03-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"महिला को पत्नी और बेटे को अपनाने का झांसा : अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, लाखों रुपये ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला को पत्नी और बेटे को अपनाने का झांसा : अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी, लाखों रुपये ऐंठे, आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 Mar 2026 04:00 PM IST
Link Copied
सक्ती पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिला को झांसे में लेकर लाखों रुपए ठगने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को जीवनसाथी बताकर महिला का विश्वास जीता और वीडियो कॉल की स्क्रीनशॉट वायरल करने की धमकी देकर 8 से 9 लाख रुपए वसूल लिए। पुलिस के अनुसार, पीड़िता की पहचान जीवन साथी ऐप के माध्यम से कानपुर (उत्तर प्रदेश) निवासी अंकित तिवारी (33) से हुई थी। आरोपी ने महिला को अपने पत्नी बनाने और उसके बेटे को अपनाने का भरोसा दिलाया। इसके बाद वीडियो कॉल के जरिए दबाव बनाकर आपत्तिजनक स्क्रीनशॉट ले लिए।
जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पैसे की मांग शुरू कर दी। डर के कारण महिला ने अलग-अलग समय में 8 से 9 लाख रुपए आरोपी को दे दिए। इसके बाद भी आरोपी लगातार पैसे मांगता रहा। पीड़िता की शिकायत पर सक्ती थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश पर टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे कानपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लखन लाल पटेल सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।