सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Janjgir-Champa News ›   One arrested for attempt to murder on demand of money for drinking liquor in Janjgir Champa

जांजगीर-चांपा में हत्या के प्रयास: शराब के पैसे नहीं देने पर चाकू से गला काटने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर-चांपा Published by: राहुल तिवारी Updated Tue, 30 Dec 2025 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

जांजगीर-चांपा के बहेराडीह गांव में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से गला काटने का प्रयास करने वाले आरोपी को चांपा पुलिस ने गिरफ्तार किया। गंभीर रूप से घायल युवक के मामले में हत्या के प्रयास का अपराध दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
 

One arrested for attempt to murder on demand of money for drinking liquor in Janjgir Champa
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम बहेराडीह में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर चाकू से गला काटने का प्रयास करने वाले आरोपी ओमप्रकाश यादव (45 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

Trending Videos


घटना 29 दिसंबर की शाम करीब 4:30 बजे की है। ग्राम बहेराडीह निवासी मंगलूराम यादव तेली तालाब की ओर दिशा मैदान कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी ओमप्रकाश यादव ने शराब पीने के लिए उनसे पैसे मांगे। इनकार करने पर आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विवाद बढ़ने पर चाकू से गले पर प्राणघातक हमला कर दिया। हमले में मंगलूराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गए और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी ओमप्रकाश यादव निवासी ग्राम बहेराडीह स्कूलपारा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसके कब्जे से चाकू जब्त किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed