{"_id":"6956670c8d161249490171be","slug":"road-safety-month-launched-from-january-1st-to-january-31st-about-road-safety-2026-01-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: जांजगीर चांपा में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, रक्तदान से हुई शुरुआत; कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: जांजगीर चांपा में सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, रक्तदान से हुई शुरुआत; कलेक्टर ने दिखाई हरी झंडी
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 01 Jan 2026 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार
जिले में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया गया। सी मार्ट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला पुलिस प्रशासन द्वारा एसपी विजय कुमार पाण्डेय, पुलिस जवानों और आम नागरिकों ने रक्तदान कर इस माह को एक सार्थक संदेश के साथ शुरू किया।
सड़क सुरक्षा माह का हुआ आगाज
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
जांजगीर चांपा जिले के सी मार्ट परिसर में जिला पुलिस प्रशासन ने सड़क सुरक्षा माह का आयोजन हुआ। एसपी विजय कुमार पाण्डेय सहित पुलिस जवानों और आम नागरिकों ने रक्तदान किया है। एक जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, कलेक्टर जनमेजय महोंबे ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जोकि गांव -गांव जाकर सड़क सुरक्षा का प्रचार करेंगे।
Trending Videos
पुलिस मुख्यालय रायपुर के निर्देशन में हर वर्ष सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार एक से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जाएगा। साथ ही रथ के माध्यम से जांजगीर चांपा जिले सभी गांव-गांव के बाजारों, चौक चौराहों पर सड़क में हो रही दुर्घटनाओं के बारे में जानकारी देकर उससे बचने के उपाय की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जांजगीर चांपा जिले में 2025 में अधिक सड़क दुर्घटना हुई हैं, जिससे कई लोगों की मौत हुई है। जिसमें खासकर युवा पीढ़ी ज्यादा है। सड़क दुर्घटना का मुख्य कारण एक मोटर साइकिल पर तीन सवारी, बिना हेलमेट, कार में सवार लोग सीट बेल्ट न पहनना, शराब पी कर वाहन चलाना, गाड़ियों की सीमा रफ्तार से अधिक रफ्तार में चलना और अन्य कारण भी है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि आप सभी यातयात नियमों को पालन करें। जिससे जिंदगी बचेगी और सड़क दुर्घटना में कमी आयेगी। जिले से होकर गुजरी एनएच-49 के गांव में घायलों को तत्काल राहत पहुंचने सड़क सुरक्षा मितान भी बनाई गई है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि 37वां सड़क सुरक्षा माह के भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया। साथ ही हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्कूल, कॉलेज के बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही की सड़क किनारे बसे गांव के मितानों से सतत संपर्क बनाकर सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति में तत्काल रिस्पांस करने हेतु आह्वान किया। साथ ही उन्होंने जिले में नए ड्राइविंग स्कूल एवं फिटनेस सेंटर की स्थापना होने के संबंध में भी बताया।
कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा यह बताया गया कि केवल यातायात पुलिस या परिवहन द्वारा कार्यवाही करने मात्र से ही दुर्घटनाओं पर अंकुश नहीं लगेगा। वरना इसमें आम जनता की भी महत्वपूर्ण भागीदारी होना अनिवार्य है, जब तक जनता स्वयं जागरूक नहीं होगी और यातायात नियमों का पालन नहीं करेगी। तब तक हमें दुर्घटनाओं को रोकने में पूर्ण सफलता प्राप्त नहीं होगी। अतः उन्होंने पूरे समाज को इसमें जागरूक होकर भागीदार बनने के लिए प्रेरित किया।
जांजगीर-चांपा पुलिस की अपील
यातायात नियमों का पालन कर वाहन चलाए। नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न दें। वाहन के संपूर्ण कागजात हमेशा दुरूस्त रखें। बिना हेलमेट दोपहिया वाहन न चलाएं, नशे की हालत में वाहन न चलाएं, चार पहिया वाहन चलाने के दौरान अनिवार्य रूप से सीट बेल्ट लगाए, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें, सड़कों पर नो पार्किंग पर वाहन खड़ा कर दूसरों के लिए असुविधा या दुर्घटना का कारण न बनें।