{"_id":"693a43f351c48fe4190f892d","slug":"a-medical-college-will-be-constructed-in-kabir-dham-and-chief-minister-vishnu-deo-sai-will-lay-the-foundation-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: 306 करोड़ रुपये की लागत से होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण, कल सीएम विष्णुदेव साय करेंगे भूमि पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: 306 करोड़ रुपये की लागत से होगा मेडिकल कॉलेज का निर्माण, कल सीएम विष्णुदेव साय करेंगे भूमि पूजन
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: विजय पुंडीर
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:39 AM IST
विज्ञापन
सीएम विष्णुदेव साय
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन
कबीरधाम जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने और युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के नए अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम के रूप में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार 12 दिसंबर को अपने कवर्धा प्रवास के दौरान ग्राम घोठिया में मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास व भूमिपूजन करेंगे।
Trending Videos
शासन द्वारा मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए ग्राम घोठिया में 40 एकड़ भूमि का आवंटन किया है। परियोजना के लिए 306 करोड़ रूपए से अधिक की मंजूरी प्रदान की गई है। यह कॉलेज अत्याधुनिक तकनीकी सुविधाओं से लैस होगा व राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद कबीरधाम जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। लोगों को आधुनिक, उन्नत और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए अब दूरस्थ शहरों की ओर निर्भरता कम होगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस संबंध में डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज स्थापना से विकास का नया अध्याय खुलेगा। युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जिले के लोगों को निर्माण से लेकर संचालन तक रोजगार के अनेक नए अवसर प्राप्त होंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जिले में कौशल विकास भी प्रोत्साहित होगा।