सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Action taken against six cattle smugglers three women also included 60 cattle seized in Kabirdham

कबीरधाम : छह पशु तस्करों के खिलाफ कार्रवाई, तीन महिलाएं भी शामिल, 60 मवेशी जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 08:28 PM IST
विज्ञापन
सार

आज शनिवार को कबीरधाम पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में कार्रवाई किया है। पुलिस ने 6 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसमें  3 महिलाएं शामिल है। इनके पास से करीब 2.70 लाख रुपए कीमत के 60  मवेशी जब्त किया है।

Action taken against six cattle smugglers three women also included 60 cattle seized in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज शनिवार को कबीरधाम पुलिस ने मवेशी तस्करी के मामले में कार्रवाई किया है। पुलिस ने 6 पशु तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसमें  3 महिलाएं शामिल है। इनके पास से करीब 2.70 लाख रुपए कीमत के 60  मवेशी जब्त किया है। यह कार्रवाई थाना तरेगांव जंगल पुलिस ने की है।थाना प्रभारी निरीक्षक संग्राम सिंह ने बताया कि 6 जून की रात थाना क्षेत्र अंतर्गत मछरीरेवार जंगल के पास ग्रामीण दिलीप नायक ने सूचना दी कि तीन पुरुष व तीन महिलाएं लगभग 60 नग गाय-बछड़ा (मवेशी) को बिना चारा-पानी के पैदल मध्यप्रदेश की ओर क्रूरता पूर्वक ले जा रहे हैं।

Trending Videos


सूचना पर थाना तरेगांव जंगल पुलिस मौके पर पहुंची व 6 आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम भगतसिंह मरावी पिता रनमत सिंह मरावी (उम्र 34),रामलाल यादव पिता सुखनालाल यादव (उम्र 30), बुद्धूलाल यादव पिता फितूलाल (उम्र 34),चमेली बाई पति बुद्धूलाल यादव (उम्र 27),सुनीता बाई पति रामलाल यादव (उम्र 26),सोनारिन बाई पति भगतसिंह मरावी (उम्र 30 ) सभी निवासी ग्राम उसरीभूंडी, थाना समनापुर, जिला डिण्डौरी (एनपी) बताया। आरोपियों के कब्जे से कुल 60 नग अनुमानित कीमत 2 लाख 70 हजार 800 रुपए को जब्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मवेशी को ग्राम तरेगांव जंगल स्थित कांजी हाउस में सुरक्षित रखा गया। मवेशी ले जाने संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत करने नोटिस भी दिया गया, लेकिन आरोपी कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके।प्रकरण में थाना तरेगांव जंगल में धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 के तहत अपराध दर्ज कर आज 7 जून को विधिवत गिरफ्तार कर  कोर्ट में प्रस्तुत किया गया। कबीरधाम पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं पशु तस्करी या पशुओं के साथ क्रूरता की जानकारी मिले तो तत्काल नजदीकी थाना या डायल 112 पर सूचित करें। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed