कबीरधाम : सांसद संतोष पांडेय ने वनांचल में सड़क निर्माण का किया निरीक्षण, गुणवत्ता पर सख्त निर्देश
क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने आज शुक्रवार को बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में पीएम जनमन योजना अंतर्गत निर्माण हो रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सांसद संतोष पांडेय ने घानीखूंटा रोड से रानीगुडा(बैगापारा) तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने आज शुक्रवार को बोड़ला ब्लॉक अंतर्गत वनांचल क्षेत्र में पीएम जनमन योजना अंतर्गत निर्माण हो रहे सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सांसद संतोष पांडेय ने घानीखूंटा रोड से रानीगुडा(बैगापारा) तक निर्माणाधीन सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया व खुदाई कर गुणवत्ता की जांच की। विभागीय अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में अनियमितता व लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सांसद पांडेय ने कहा कि पीएम जनमन व पीएम ग्राम सड़क योजना केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इन योजनाओं के तहत हर क्षेत्र का विकास हो रहा है। गांव-गांव में सड़क निर्माण हो रहा है। दुर्गम क्षेत्रों में भी सड़कें बन रही हैं। भाजपा सरकार में लगातार विकास हो रहा है।
पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में उल्लेखनीय कार्य हो रहे हैं। इसके बाद वनांचल ग्राम खारा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने सांसद निधि से निर्मित सांस्कृतिक मंच सह कक्ष निर्माण का लोकार्पण किया। सांसद संतोष पांडेय साथ ग्राम में आयोजित श्रीराम चरित मानस महायज्ञ में शामिल हुए। यज्ञ कुंड की परिक्रमा की और कथा श्रवण किया। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वनांचल क्षेत्र में इतना बड़ा धार्मिक आयोजन होना सराहनीय है। ऐसे धार्मिक आयोजन होने से क्षेत्र का वातावरण शुद्ध होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार द्वारा रामलला दर्शन व तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से लाखों श्रद्धालुओं को प्रमुख धार्मिक स्थलों का भ्रमण कराया जा रहा है। उन्होंने सफल व बड़े आयोजन के लिए आयोजन समिति व ग्रामीणों को बधाई दी।