सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Allegations of irregularities in constable recruitment candidates submitted a memorandum to Bhupesh Baghel

CG News: कांस्टेबल भर्ती में गड़बड़ी का आरोप, अभ्यर्थियों ने भूपेश बघेल को सौंपा ज्ञापन

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Dec 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम दौरे पर पहुंचे पूर्व सीएम भूपेश बघेल से पुलिस कांस्टेबल भर्ती के नाराज अभ्यर्थियों ने मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और भर्ती में अनियमितता की शिकायत की। वहीं डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि भर्ती पूरी पारदर्शिता से हुई।

Allegations of irregularities in constable recruitment candidates submitted a memorandum to Bhupesh Baghel
डिप्टी सीएम विजय शर्मा और भूपेश बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश के पुलिस विभाग में हुए कांस्टेबल भर्ती गड़बड़ी अब तुल पकड़ते जा रहा है। आज शुक्रवार को कबीरधाम जिले के दौरे पर पहुंचे। पूर्व सीएम भूपेश बघेल से पुलिस भर्ती के अभ्यर्थियों ने मुलाकात कर आवेदन सौंपा है। भर्ती में हुई गड़बड़ी के बारे में बताया।

Trending Videos


वहीं, दूसरी ओर डिप्टी सीएम और गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ भर्ती हुई है, ताकि प्रदेश के युवाओं को नौकरी मिल सके। फिर भी किसी अभ्यर्थी को लगता है कि कुछ गड़बड़ी हुई है तो हमने एसपी ऑफिस में हेल्पडेस्क बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां शिकायत कर सकते है। इसके अलावा मुझे भी जानकारी दे सकते है। एक मामला नारायणपुर जिले से आया था, जिसमें एक ही एप्लिकेशन नम्बर की 33 जगह एंट्री हो गई थी, जो एक त्रुटि थी। इसे सुधार कर लिया गया है। अगर इस सूची में कुछ गड़बड़ है तो हमें बताए। कांग्रेस के आरोप में उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में तो नियुक्ति ही नहीं हुई थी।



मुझे कोई भी एक गलती निकाल कर दिखाएगा। मैं गड़बड़ी करने वाले को दंडित करूंगा। मेरे विधानसभा क्षेत्र के लोग आते है, वो कहते है कि आपका विभाग है, नौकरी लगा दे। इस पर मैं ऐसे लोगों से कहता हूं कि आप मुझे एडमिट कार्ड दे दे, मैं उसे प्रतिदिन पूजा के दौरान भगवान के पास रखूंगा और भगवान से प्रार्थना करूंगा कि उसका चयन हो जाए, इसके अलावा मैं कुछ नहीं कर सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed