सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Cyber fraud of more than Rs 2.50 crore across the country under the guise of agriculture center in Kabirdham

कबीरधाम : कृषि केंद्र की आड़ में देशभर में 2.50 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी, 16 राज्यों में 56 मामले दर्ज

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 07 Jun 2025 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार

एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि थाना भोरमदेव क्षेत्र में एक बैंक खाता जो एक कृषि केंद्र से जुड़ा था, उसके माध्यम से अंतरराज्यीय साइबर ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है।

Cyber fraud of more than Rs 2.50 crore across the country under the guise of agriculture center in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज शनिवार को कबीरधाम पुलिस में साइबर ठगी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। इसे लेकर प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी है। एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र बघेल ने बताया कि थाना भोरमदेव क्षेत्र में एक बैंक खाता जो एक कृषि केंद्र से जुड़ा था, उसके माध्यम से अंतरराज्यीय साइबर ठगी के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है। थाना भोरमदेव अंतर्गत ग्राम राजनावागांव में M/S Bhoramdeo Krishi Kendra नामक प्रतिष्ठान के नाम पर संचालित ICICI बैंक खाता, जिसका संचालन नामदेव साहू पिता भीमलाल साहू, निवासी सिंघनपुरी (हाथिडोब), द्वारा किया जा रहा था।उसकी तकनीकी जांच में सामने आया कि वर्ष 2023–24 के दौरान इस खाते से करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए के संदेहास्पद लेन-देन किए गए। 

Trending Videos


ये लेन-देन सामान्य व्यापारिक गतिविधियों से मेल नहीं खाते थे, जिससे प्रारंभिक स्तर पर ही खाता संदिग्ध श्रेणी में आया। देश के विभिन्न हिस्सों से प्राप्त जानकारी और तकनीकी समन्वय के आधार पर यह पाया गया कि उक्त खाते के माध्यम से 56 मामलों में कुल 70 लाख 27 हजार 299 की राशि सीधी साइबर ठगी की घटनाओं से जुड़ी हुई है।शेष बड़ी राशि के संदर्भ में भी प्राथमिक जांच में यह संकेत मिले हैं कि वह राशि भी साइबर अपराध के माध्यम से अर्जित हो सकती है। यह इस तथ्य पर आधारित है कि बड़ी संख्या में ठगी के शिकार व्यक्ति जानकारी के अभाव, शर्म या असहायता के चलते औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराते।इस जांच बाद थाना भोरमदेव में धारा 317(4), 318(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विस्तृत विवेचना प्रारंभ की गई है। विशेष तकनीकी टीम द्वारा खाते से संबंधित मोबाइल नंबर, ईमेल, ट्रांजेक्शन की आवृत्ति,  अन्य डिजिटल साक्ष्यों का सूक्ष्म अध्ययन किया गया। जिस पर यह निष्कर्ष सामने आया कि आरोपी ने अपने खाते को जानबूझकर साइबर ठगों को उपलब्ध कराया, जिससे अवैध रूप से धन अर्जित किया गया। यह म्यूल अकाउंट की परिभाषा में आता है, जो कि आधुनिक डिजिटल ठगी का मुख्य आधार बनते जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने खाता को होल्ड कराया
पुलिस ने बताया कि खाते में करोड़ों रुपए आने के बाद आरोपी की नीयत बदल गई। वह  साइबर ठगों के साथ ही ठगी करना चाह रहा था। यही कारण है कि ठगी के पूरी रकम हड़पने खुद आवेदन देकर अपना अकाउंट होल्ड कराया है।आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी थाना सहसपुर लोहारा में धोखाधड़ी और 1 करोड़ 90 लाख रुपए के गबन का मामला दर्ज हो चुका है।  इसके अलावा चेक बाउंस के भी कई मामले दर्ज हैं। इस पूरी मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच जारी है।

देश के 16 राज्यों में दर्ज साइबर ठगी के 56 प्रकरण 
आंध्र प्रदेश में 2 मामलों में ₹2,38,000 की ठगी
बिहार में 1 मामले में ₹30,000 की ठगी
चंडीगढ़ में 1 मामले में ₹50,000 की ठगी
दिल्ली में 2 मामलों में ₹3,40,600 की ठगी
गोवा में 1 मामले में ₹4,00,000 की ठगी
गुजरात में 4 मामलों में ₹3,50,000 की ठगी
हरियाणा में 4 मामलों में ₹2,60,000 की ठगी
कर्नाटक में 10 मामलों में ₹8,67,953 की ठगी
केरल में 1 मामले में ₹28,000 की ठगी
मध्य प्रदेश में 1 मामले में ₹1,50,000 की ठगी
महाराष्ट्र में 6 मामलों में ₹6,47,839 की ठगी
पंजाब में 3 मामलों में ₹1,34,888 की ठगी
तमिलनाडु में 3 मामलों में ₹9,52,600 की ठगी
तेलंगाना में 11 मामलों में ₹19,22,421 की ठगी
उत्तर प्रदेश में 1 मामले में ₹10,000 की ठगी
पश्चिम बंगाल में 5 मामलों में ₹6,44,998 की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed