सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   decomposed body of a leopard was found in Kabir Dham

कबीरधाम में तेंदुए का शिकार: सड़ा मिला सिर और गला, रीढ़ की हड्डी-पैर समेत पूंछ जब्त; वन विभाग में मचा हड़कंप

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 17 Dec 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
सार

कवर्धा वनमंडल में एक तेंदुए का सड़ा-गला मृत शव बरामद हुआ है। इस घटना ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जिसके चलते दो वन कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

decomposed body of a leopard was found in Kabir Dham
कबीरधाम में तेंदुए का शिकार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले में फिर से वन्यप्राणी के शिकार का मामला सामने आया है। कवर्धा वनमंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र सहसपुर लोहारा के वृत्त सोनझरी परिसर के कक्ष क्रमांक पीएफ 292 में एक तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया।

Trending Videos


वन विभाग द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर पंचनामा, जब्ती व अन्य कार्रवाई पूरी की गई है। मामले में वन अपराध भी दर्ज किया गया है। घटना के गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड टीम को मौके पर बुलाया गया। इनकी निशानदेही पर घटना स्थल से लगभग 400-500 मीटर दूर स्थित दो मकान से कुल 21.30 किलो जीआई तार जब्त किया है, जो वन्यजीव शिकार में प्रयुक्त होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही मृत तेंदुए के सिर का सड़ा हुआ भाग, रीढ़ की हड्डी, पैर व पूंछ को जब्त कर वैज्ञानिक परीक्षण के लिए भेजा गया है। प्रकरण से जुड़े अन्य संदिग्धों व ग्रामीणों से पूछताछ जारी है। मामले में जवाबदेही सुनिश्चित करने संबंधित वन अधिकारियों से स्पष्टीकरण तलब किया गया है।

परिसर रक्षक मोतिमपुर शिव साहू व परिक्षेत्र सहायक अमित कुमार ध्रुव को सस्पेंड कर दिया गया है। आरोपियों की शीघ्र पहचान व गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन से समन्वय स्थापित करते हुए टावर डंप डाटा प्राप्त करने एसपी को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed