{"_id":"6846dac2a2b07edc6302ef41","slug":"entered-collectorate-posing-as-deputy-collector-and-steno-started-bullying-the-employees-in-kabirdham-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: डिप्टी कलेक्टर और स्टेनो बनकर कलेक्ट्रेट में घुसे, कर्मचारियों पर छाड़ने लगे रौब, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: डिप्टी कलेक्टर और स्टेनो बनकर कलेक्ट्रेट में घुसे, कर्मचारियों पर छाड़ने लगे रौब, गिरफ्तार
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 09 Jun 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में बीती रात रविवार को फर्जी डिप्टी कलेक्टर व स्टेनो बनकर तीन युवक घुस आए। ये कार्यालय के भीतर प्रवेश कर यहां पदस्थ कर्मचारियों से उनकी ड्यूटी पूछ रहे थे।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम कलेक्ट्रेट कार्यालय में बीती रात रविवार को फर्जी डिप्टी कलेक्टर व स्टेनो बनकर तीन युवक घुस आए। ये कार्यालय के भीतर प्रवेश कर यहां पदस्थ कर्मचारियों से उनकी ड्यूटी पूछ रहे थे। इन लोगों की हरकत को देख कर्मचारियों को शक हुआ तो ये फर्जी निकले है। इस मामले में कवर्धा सिटी कोतवाली थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद तीनों युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी कृष्ण कुमार चंद्राकर ने बताया कि रविवार रात 9:30 बजे कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड द्वारा सूचना दी गई कि तीन व्यक्ति अपने आप को डिप्टी कलेक्टर, स्टेनो बताकर परिसर में प्रवेश की कोशिश कर रहे हैं।
Trending Videos
संदिग्ध तरीके से पूछताछ कर रहे हैं। सूचना मिलते ही कवर्धा पुलिस की टीम ने तीनों संदिग्धों को हिरासत में लिया व थाना लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में इनकी पहचान सम्मी ठाकुर पिता कोमल सिंह ठाकुर निवासी भिलाई, जिला दुर्ग(फर्जी डिप्टी कलेक्टर), शुभलाल राजपूत पिता देवी सिंह राजपूत निवासी पटेवा थाना घुमका, जिला राजनांदगांव (ड्राइवर), दुर्गेश सिंह राजपूत पिता लाल सिंह राजपूत निवासी खैरबना कला, थाना कवर्धा (फर्जी स्टेनो) के रूप में हुई। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि तीनों का किसी भी प्रकार से शासकीय सेवा या पद से कोई संबंध नहीं है। इन्होंने जिला कार्यालय में अपने आप को प्रशासनिक अधिकारी बताकर गुमराह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों व कर्मचारियों को भ्रमित करने का प्रयास किया।आज सोमवार को इन तीनों आरोपी के खिलाफ धारा 319(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील किया है कि यदि कोई व्यक्ति शासकीय पदाधिकारी होने का झूठा दावा करता है या संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त पाया जाता है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें।