{"_id":"693aa1c70979c5eba20d0197","slug":"farmers-protest-in-kabirdham-due-to-paddy-purchase-token-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham News: टोकन न मिलने से किसान परेशान, रेंगाखार जंगल में किया चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham News: टोकन न मिलने से किसान परेशान, रेंगाखार जंगल में किया चक्काजाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 11 Dec 2025 04:20 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम में किसानों को धान खरीदी के लिए टोकन नहीं मिल रहा, जिससे नाराज किसानों ने रेंगाखार जंगल में चक्काजाम कर दिया। इस दौरान किसानों ने रिकॉर्ड सुधार व पंजीयन कार्य की समस्याओं पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शन करते किसान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले में इस साल धान खरीदी को लेकर किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति ऐसी है कि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए टोकन नहीं कट पा रहा है। ये स्थिति सामने आने के बाद आज गुरुवार को नाराज किसानों ने रेंगाखार जंगल में चक्काजाम कर दिया है।
Trending Videos
चक्काजाम के चलते एमपी-सीजी बॉर्डर की ओर चलने वाले सभी वाहन बंद हो गए है। किसान यहां के बस स्टैंड के पास सुबह 11 बजे से प्रदर्शन करते दिखे। किसानों ने बताया कि वन व राजस्व ग्राम का रिकॉर्ड सुधार, संसोधन जैसे कार्य नहीं हो रहे। इसके चलते टोकन व पंजीयन समेत अन्य काम प्रभावित है। इस समस्या को लेकर दफ्तरों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। आवेदन भी दे चुके है, इसके बाद भी कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यहीं कारण है कि आज गुरुवार को यहां चक्काजाम किया है। हालांकि, मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद है। किसानों के साथ समझाइश का दौर जारी है। गौरतलब हैं कि धान खरीदी के लिए वन पट्टा धारक किसानों को भी टोकन दिया जाता है। इस क्षेत्र में ऐसे किसानों की संख्या 800 से ज्यादा है। बता दें कि कबीरधाम जिले में इस साल खरीदी के दौरान 11 दिसंबर दोपहर तीन बजे की स्थिति में अब तक 108 केन्द्र में 30142 किसान से 140292 टन धान खरीदी की जा चुकी है।