फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   For the second consecutive year, MLA Bhavna’s Kanwar Yatra: 600 Kanwariyas to walk 151 km from Amarkantak

CG: अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ यात्रा शुरू, 600 श्रद्धालु हुए रवाना; जानें कहां-कहां से गुजरेगी

Mon, 10 Aug 2026 12:51 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Mon, 10 Aug 2026 12:51 PM IST
सार

अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा सोमवार को शुरू हुई। विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में 600 श्रद्धालु पैदल रवाना हुए। छह दिन बाद 16 अगस्त को भोरमदेव पहुंचकर भगवान शिव का नर्मदा जल से जलाभिषेक करेंगे।

विज्ञापन
For the second consecutive year, MLA Bhavna’s Kanwar Yatra: 600 Kanwariyas to walk 151 km from Amarkantak
सोमवार से शुरू हुई यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

मां नर्मदा की नगरी अमरकंटक से ऐतिहासिक भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर लंबी कांवड़ यात्रा का आयोजन लगातार दूसरे वर्ष किया जा रहा है। विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में सोमवार को करीब 600 श्रद्धालु कांवड़ लेकर पैदल यात्रा पर रवाना हुए। यात्रा का समापन 16 अगस्त को कबीरधाम जिले के भोरमदेव मंदिर में भगवान शिव के नर्मदा जल से जलाभिषेक के साथ होगा। इस यात्रा में वनांचल क्षेत्र के 15 बैगा युवाओं की भी सहभागिता रहेगी।

यात्रा की शुरुआत सोमवार सुबह करीब 7 बजे अमरकंटक स्थित मां नर्मदा मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद हुई। इसके बाद कांवड़ियों का जत्था अमरकंटक से कबीरधाम के लिए पैदल रवाना हुआ। श्रद्धालु छह दिनों तक पर्वतीय और दुर्गम रास्तों से होकर करीब 151 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। 16 अगस्त को भोरमदेव मंदिर पहुंचने पर भगवान भोलेनाथ का नर्मदा जल से जलाभिषेक किया जाएगा, जिसके साथ यात्रा का समापन होगा।

विज्ञापन


पढ़ें: अति प्राचीन है रायपुर का ये शिव मंदिर, शिवलिंग से लिपटे रहते थे सांप, दिलचस्प है इतिहास
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़, जंगल और नदी-नालों से होकर गुजरेगी यात्रा
आयोजकों के अनुसार अमरकंटक से भोरमदेव तक का मार्ग बेहद चुनौतीपूर्ण है। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को पहाड़ी क्षेत्र, घने जंगल, बीहड़ रास्ते और नदी-नालों को पार करना होगा। कठिन मार्ग के बावजूद करीब 600 श्रद्धालु आस्था और श्रद्धा के साथ यह पैदल यात्रा पूरी करेंगे। विधायक भावना बोहरा ने कहा कि लगातार दूसरे वर्ष 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है। उनके अनुसार यह यात्रा भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा और आध्यात्मिक साधना का प्रतीक है।


श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया निःशुल्क सेवा शिविर
यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अमरकंटक में 30 जुलाई से 24 अगस्त तक 26 दिनों का निःशुल्क सेवा शिविर संचालित किया जा रहा है। शिविर में यात्रियों के ठहरने, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। आयोजकों का कहना है कि इस अवधि में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

भावना बोहरा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक साधना के साथ अपनी जड़ों और सनातन संस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि यात्रा में वनांचल क्षेत्र के बैगा युवाओं की भागीदारी इस आयोजन को और अधिक विशेष बनाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed