{"_id":"6846a732428550a382001dfd","slug":"high-profile-cyber-fraud-second-arrest-in-crore-fraud-in-kabirdham-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी : 2.5 करोड़ की ठगी में दूसरी गिरफ्तारी, तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम रायगढ़ रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी : 2.5 करोड़ की ठगी में दूसरी गिरफ्तारी, तीसरे आरोपी की तलाश में पुलिस टीम रायगढ़ रवाना
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: Digvijay Singh
Updated Mon, 09 Jun 2025 03:30 PM IST
विज्ञापन
सार
डीएसपी केके चन्द्राकर ने बताया कि प्रकरण में प्रारंभिक कार्रवाई के तहत आरोपी नामदेव साहू की गिरफ्तारी 7 जून को हुई। उसके बयान के आधार पर सत्यनारायण दुबे की संलिप्तता उजागर हुई।
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम पुलिस ने बीते शनिवार 7 जून को हाई-प्रोफाइल साइबर ठगी का खुलासा किया था। कृषि केंद्र की आड़ में देशभर में 2.50 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी के मामले में भोरमदेव थाना पुलिस ने ग्राम राजनावागांव में M/S Bhoramdeo Krishi Kendra नामक प्रतिष्ठान के नाम पर संचालित ICICI बैंक खाता, जिसका संचालन नामदेव साहू पिता भीमलाल साहू, निवासी सिंघनपुरी (हाथिडोब) को गिरफ्तार किया था।
Trending Videos
अब इस मामले में पुलिस ने दूसरी गिरफ्तारी की है। वहीं, आज सोमवार को तीसरे आरोपी की तलाश में जिले के पुलिस टीम रायगढ़ रवाना हो गई है। डीएसपी केके चन्द्राकर ने बताया कि प्रकरण में प्रारंभिक कार्रवाई के तहत आरोपी नामदेव साहू की गिरफ्तारी 7 जून को हुई। उसके बयान के आधार पर सत्यनारायण दुबे की संलिप्तता उजागर हुई, जो ठगी में प्रयुक्त बैंक खाता, एटीएम कार्ड तथा उसमें रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अन्य के माध्यम से ऑपरेट करने की भूमिका में था। उसे अब गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अब इस गिरोह से जुड़े तीसरे व्यक्ति का नाम भी सामने आया है, जो गिरोह का सक्रिय सदस्य है। उसकी पतासाजी के लिए कबीरधाम पुलिस की साइबर टीम रायगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है। लगातार सामने आ रहे आरोपियों व उनके बीच की संगठित भूमिका, कार्यकलापों की समानता को देखते हुए संगठित अपराध की धारा 111(3) बीएनएस व आपराधिक षड्यंत्र की धारा 61(2) बीएनएस जोड़ा गया है। इस गिरोह द्वारा साइबर ठगों को बैंक खाता उपलब्ध कराना, ठगी की राशि में कमीशन के रूप में बंटवारा करना, खाते को होल्ड करवाना व उसमें पंजीकृत मोबाइल नंबर को बदलवाना जैसी गतिविधि की गईं, जो स्पष्ट रूप से एक सुनियोजित अपराध का संकेत देती हैं।