सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Deputy CM Vijay Sharma laid foundation stone for 13.6 km of roads worth 12.63 crore rs

कबीरधाम : 12 करोड़ की 13.6 KM सड़कों का भूमिपूजन, डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया शिलान्यास

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 09:46 PM IST
विज्ञापन
सार

कवर्धा जिले में 12 करोड़ 63 लाख 55 हजार रुपये की लागत से कुल 13.6 किलोमीटर लंबी तीन सड़कों के निर्माण, मजबूती और उन्नयन का गुरुवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भूमिपूजन किया। विजय शर्मा ने कहा कि सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांवों को अच्छी सड़कों से जोड़ा जा रहा है।

Deputy CM Vijay Sharma laid foundation stone for 13.6 km of roads worth 12.63 crore rs
डिप्टी सीएम विजय शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कवर्धा क्षेत्र में गांव को शहर से जोड़ने के लिए 12 करोड़ 63 लाख 55 हजार रुपये की लागत से 13.6 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण होगा। स्थानीय कवर्धा विधायक व उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुरुवार को तीन सड़कों के निर्माण और उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया। इससे ग्रामीणों का आवागमन आसान होगा और उन्हें शहर तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

Trending Videos


विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गांव का विकास किया जा रहा है। अच्छी सड़कों के माध्यम से गांवों को शहरों से जोड़ा जा रहा है। सड़क बनने से किसानों, विद्यार्थियों, मरीजों और आम लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। किसान अपनी फसल आसानी से बाजार तक पहुंचा सकेंगे, जिससे खर्च और समय की बचत होगी। बच्चों को स्कूल-कॉलेज जाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचने में भी सुविधा होगी। इससे पूरे क्षेत्र के विकास को बढ़ावा मिलेगा और लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा। नई सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुए हैं। पात्र परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय शर्मा ने विकसित भारत जी राम जी योजना की जानकारी दी। इसके तहत ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिनों का रोजगार मिलेगा, जो पहले 100 दिन था। काम न मिलने पर बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है। ग्राम पंचायतें गांव के विकास की प्राथमिकताएं स्वयं तय करेंगी। इससे जल संरक्षण, तालाब निर्माण और ग्रामीण अधोसंरचना के कार्य मनरेगा के तहत होंगे।

भूमिपूजन किए गए कार्यों में एमएल 01 मुख्य सड़क से बैहरसरी तक 8.80 किलोमीटर सड़क शामिल है, जिसकी लागत 6 करोड़ 5 लाख 87 हजार रुपये है। मदनपुर से बटुराकछार तक 1.40 किलोमीटर सड़क 2 करोड़ 69 लाख 81 हजार रुपये में बनेगी। खड़ौदा से मदनपुर तक 3.40 किलोमीटर सड़क का निर्माण 3 करोड़ 87 लाख 87 हजार रुपये की लागत से होगा। इन सड़कों से क्षेत्र के कई गांवों को बेहतर सुविधा मिलेगी। विजय शर्मा ने ग्राम बैहरसरी में 25 लाख रुपये के सामुदायिक भवन की भी घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed