सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Minor pretext of marriage accused arrested from Raipur sent to jail in Kabirdham

कबीरधाम: शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, आरोपी रायपुर से गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: कबीरधाम ब्यूरो Updated Sat, 14 Feb 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

कबीरधाम जिले के थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सूरजपाल (20) को गिरफ्तार किया है।

Minor pretext of marriage accused arrested from Raipur sent to jail  in Kabirdham
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के थाना सिंघनपुरी जंगल पुलिस ने शादी का झांसा देकर एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी सूरजपाल (20) को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में 11 जनवरी को नाबालिग के परिजनों द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल गुम इंसान का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Trending Videos


विशेष टीम गठित कर की गई कार्रवाई
अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने एक विशेष टीम गठित की और लगातार पतासाजी अभियान चलाया। विवेचना के दौरान, पुलिस टीम ने अपहृता नाबालिग बालिका को रायपुर के वार्ड क्रमांक 20, रावणभाटा निवासी आरोपी सूरजपाल पिता स्व. गजानंद पाल के कब्जे से बरामद किया। अपहृता बालिका के बयान महिला पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में दर्ज कराए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में आरोपी सूरजपाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2), 87, 64(2)(एम), 65(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4(2), 6 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

नाबालिगों से संबंधित अपराधों पर कबीरधाम पुलिस की सख्ती
कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नाबालिगों से संबंधित अपराधों के मामलों में भविष्य में भी इसी प्रकार की सख्त और संवेदनशील कार्रवाई जारी रखी जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि ऐसे अपराधों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। यह घटना समाज में नाबालिगों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता पैदा करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed