सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Veteran Script Writer Salim Khan hospitalized To Lilavati Salman Khan Rushes To Hospital

Salim Khan: अस्पताल में भर्ती हैं लेखक सलीम खान, मिलने पहुंच रहे परिवार के सदस्य; डॉक्टर ने दी हेल्थ अपडेट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Tue, 17 Feb 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
सार

Salim Khan Hospitalized: बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और अभिनेता सलमान खान के पिता सलीम खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के सदस्य लगातार उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। डॉक्टर ने उनकी सेहत के संबंध में अपडेट दिया है। जानिए अब कैसी है सलीम खान की तबीयत?

Veteran Script Writer Salim Khan hospitalized To Lilavati Salman Khan Rushes To Hospital
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और इंडस्ट्री के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। आज सुबह करीब साढ़े आठ बजे उन्हें मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पिता की सेहत की जानकारी मिलते ही सलमान खान भी तुरंत ही अस्पताल पहुंचे। खान परिवार के सदस्य लगातार सलीम खान का हालचाल लेने अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस बीच डॉ. जलील पार्कर ने सलीम खान की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि सलीम खान की हालत स्थिर है, लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस के संबंध में उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है'।

Trending Videos

Salim Khan Health Update: कैसी है सलीम खान की हालत? डॉक्टर ने दिया सेहत पर अपडेट, जानिए क्या कहा?

विज्ञापन
विज्ञापन

चिंतित दिखे सलमान
पिता सलीम खान की तबियत बिगड़ने की खबर सुनते ही सलमान खान तुरंत लीलावती अस्पताल पहुंचे। हॉस्पिटल से सलमान खान का वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान का चेहरा उतरा हुआ नजर आ रहा है और वो काफी चिंतित दिखाई पड़ रहे हैं। इसके बाद फैंस सलीम खान के स्वास्थ्य को लेकर और भी चिंतित हैं। सलमान खान के चारोंओर भारी सुरक्षा भी दिखाई दे। उन्होंने काले रंग की टी-शर्ट और पैंट पहनी हुई है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

 
अरबाज खान और शूरा खान अस्पताल पहुंचे
पिता सलीम खान से मिलने अरबाज खान भी लीलावती अस्पताल पहुंचे। उन्हें पत्नी शूरा खान के साथ स्पॉट किया गया।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




अलवीरा और आयुष समेत परिवार के कई सदस्य पहुंचे 
सलीम खान की तीबयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही अब परिजनों का अस्पताल पहुंचना जारी है। सलमान खान के बाद अब बहन अलवीरा और उनके पति अतुल अग्निहोत्री भी लीलावती अस्पताल पहुंचे हैं। इस दौरान दोनों ही उदास नजर आए। जबकि अलवीरा इस दौरान काफी जल्दी में दिखीं और कार से उतरकर भागते हुए अस्पताल पहुंचीं। बेटे अरबाज समेत परिवार के कई सदस्य भी अस्पताल पहुंचे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)


 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Filmfare (@filmfare)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)



Veteran Script Writer Salim Khan hospitalized To Lilavati Salman Khan Rushes To Hospital
जावेद अख्तर, सलीम खान, इरशाद कामिल - फोटो : एक्स
जावेद अख्तर के साथ मिलकर लिखीं कई सुपरहिट फिल्में
सलीम खान की गिनती बॉलीवुड के दिग्गज लेखकों में होती है। जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम-जावेद की जोड़ी ने कई कल्ट फिल्में दी हैं। इनमें ‘शोले’ से लेकर ‘दीवार’, ‘डॉन’, ‘जंजीर’, ‘त्रिशूल’ और ‘सीता और गीता’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। सलीम खान ने इससे पहले बतौर अभिनेता भी कुछ फिल्में की हैं।

Veteran Script Writer Salim Khan hospitalized To Lilavati Salman Khan Rushes To Hospital
सलीम खान-आयुष शर्मा औप अर्पिता खान - फोटो : इंस्टाग्राम@arpitakhansharma
हेलन से की दूसरी शादी, अर्पिता खान को लिया गोद
सलमान खान के अलावा सलीम खान के तीन और बच्चे भी हैं, इनमें अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्पिता को गोद लिया है। सलीम खान ने सलमा खान से पहली शादी की थी। जबकि वेटरन एक्ट्रेस हेलन सलीम खान की दूसरी पत्नी हैं। उन्होंने साल 1981 में हेलन से शादी की थी। पहले उनकी दूसरी शादी से उनका परिवार नाराज था, हालांकि बाद में हालात सुधर गए। अब सभी एकसाथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed