किरण राव हुईं बीमार, आमिर खान की पूर्व पत्नी ने साझा किया अपना हेल्थ अपडेट; कौन कर रहा है देखभाल?
Kiran Rao Health Update: सलमान खान के पिता और लेखक सलीम खान के हॉस्पिटल में एडमिट होने की खबर के बीच ‘लापता लेडीज’ फिल्म की निर्देशक किरण राव अचानक बीमार हो गईं। सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपना हेल्थ अपडेट साझा किया है। जानिए, किरण राव को क्या हुआ? और कौन उनकी देखभाल कर रहा है?
विस्तार
बॉलीवुड मशहूर निर्देशक सलीम खान हॉस्पिटल में एडमिट हैं। सलमान खान और पूरा खान परिवार उनसे मिलने हॉस्पिटल पहुंच रहा है। इसी बीच किरण राव ने भी इंस्टाग्राम के जरिए अपने बीमार होने की जानकारी साझा की है। इस मुश्किल वक्त में उनके साथ कौन है? इसकी भी जानकारी दी है।
इस बीमारी से ग्रस्त हुईं किरण राव?
मंगलवार को किरण राव ने इंस्टाग्राम पेज के स्टोरी सेक्शन में अपने बीमार होने की बात बताई। वह लिखती हैं, ‘दोस्तों, मुझे अब चिकनगुनिया हो गया है। लेकिन अब ठीक हूं। हां मिरी (पालतू बिल्ली) एक बेहतरीन पैरामेडिक है, वह मेरे बुखार पर नजर रख रही है।’ किरण राव की बीमारी में उनकी बिल्ली ही मददगार बन रही है।
साल के शुरू में ऑपरेशन भी हुआ
किरण राव के लिए साल 2026 बीमारी की शुरुआत लेकर ही आया। साल के शुरुआत में उनका एक ऑपरेशन भी हुआ। इसकी जानकारी भी किरण राव ने इंस्टाग्राम के जरिए दी थी। उन्होंने पोस्ट करके लिखा था, ‘मैं यहां 2026 में पार्टी करने के लिए पूरी तरह तैयार थी, तभी अपेंडिक्स ने मुझे याद दिलाया कि थोड़ी धीमा हो जाओ। गहरी सांस लो और शुक्रगुजार रहो।’ किरण का अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था।
ये खबर भी पढ़ें: Salim Khan Health Update: कैसी है सलीम खान की हालत? डॉक्टर ने दिया सेहत पर अपडेट, जानिए क्या कहा?
किरण राव करियर फ्रंट पर क्या कर रही हैं?
साल 2024 में किरण राव ने फिल्म 'लापता लेडीज' निर्देशित की थी। यह फिल्म भारत की तरफ से ऑस्कर में बतौर ऑफिशियल एंट्री भी गई थी। अगले साल किरण राव एक फिल्म 'लाहौर 1947' प्रोड्यूस कर रही हैं। इसमें सनी देओल लीड रोल में हैं।