साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि को मिला इंटरनेशनल प्रोजेक्ट, इंडो-हॉलीवुड फिल्म में साथ दिखेगा टीवी का चर्चित एक्टर
Priya Mani In Indo US Immigrant Family Drama: कई भारतीय एक्टर अब विदेशी फिल्म प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा बन रहे हैं। हाल ही में साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि को इंटरनेशनल फिल्म प्रोजेक्ट मिला है। इस फिल्म में उनके अपाेजिट हिंदी टीवी सीरियल का एक चर्चित एक्टर लीड रोल करेगा।
विस्तार
प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से निकलकर हॉलीवुड में एक अलग मुकाम बनाया है। साथ ही बाकी भारतीय कलाकारों के लिए भी राह खाेली है। प्रियंका की राह पर चलते हुए साउथ एक्ट्रेस प्रियामणि भी अब एक इंडो-हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बन रही हैं। इसमें उनके साथ टीवी पर ‘महादेव’ का किरदार निभाने वाला एक चर्चित एक्टर नजर आएगा।
क्या होगी फिल्म की कहानी?
यह फिल्म हर्ष महादेश्वर द्वारा लिखी गई। वही इसका डायरेक्ट करेंगे। अभी तक फिल्म का टाइटल नहीं रखा गया है। यह एक फीचर फिल्म होगी, जिसकी कहानी सच्ची कहानी पर आधारित है। इसमें एक अप्रवासी परिवार की भावुक कहानी दिखाई जाएगी। यह प्रोजेक्ट अप्रैल 2026 में शुरू होगा।
INDO-HOLLYWOOD FEATURE FILM COLLABORATION ANNOUNCED: MOHIT RAINA - PRIYA MANI TO STAR... US-based Red Bison Productions has entered into a creative alliance with Mumbai-based Azure Entertainment to produce a major cross-border feature film.
The project marks Azure… pic.twitter.com/RKSumvvW1B— taran adarsh (@taran_adarsh) February 17, 2026
मोहित रैना होंगे प्रियामणि के अपोजिट
इस फिल्म में प्रियामण के अपोजिट टीवी के चर्चित एक्टर मोहित रैना नजर आएंगे। वह बॉलीवुड फिल्मों और सीरीज में भी दमदार किरदार निभा चुके हैं। लेकिन टीवी सीरियल ‘देवों के देव महादेव’ में उन्होंने भगवान शिव की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म का हिस्सा बनने पर मोहित रैना कहते हैं, ‘यह प्रोजेक्ट मेरे दिल के बहुत करीब है क्योंकि यह पहचान और अपनेपन को बहुत ईमानदारी से दिखाता है।’ वहीं प्रियामणि ने कहा, ‘जिस चीज ने मुझे तुरंत इस फिल्म की तरफ खींचा, वह थी कहानी का इमोशन और सच्चाई।’
यूएस बेस्ड रेड बाइसन प्रोडक्शंस ने इस क्रॉस बॉर्डर फीचर फिल्म के लिए मुंबई के एज्योर एंटरटेनमेंट के साथ पार्टनरशिप की है।