सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Salim khan Health Update: Salman khan Father veteran screenwriter is stable but under close observation

Salim Khan Health Update: कैसी है सलीम खान की हालत? डॉक्टर ने दिया सेहत पर अपडेट, जानिए क्या कहा?

Kiran Jain किरण जैन
Updated Tue, 17 Feb 2026 06:39 PM IST
विज्ञापन
सार

Salim Khan Hospitalized: अभिनेता सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान की मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उनकी हालत कैसी है इस पर अमर उजाला ने उनके डॉक्टर से बात की।

Salim khan Health Update: Salman khan Father veteran screenwriter is stable but under close observation
सलीम खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की आज मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की निगरानी में आईसीयू में उनका उपचार चल रहा है। लीलावती अस्पताल में सीनियर पल्मोनोलॉजिस्ट और चेस्ट मेडिसिन के कंसल्टेंट डॉ. जलील पार्कर ने अमर उजाला से एक्सक्लूसिव बातचीत में सलीम खान की सेहत को लेकर अपडेट दिया है। 

Trending Videos


Salim Khan: अस्पताल में भर्ती हुए लेखक सलीम खान, सलमान समेत परिवार के अन्य सदस्य मिलने पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन

Salim khan Health Update: Salman khan Father veteran screenwriter is stable but under close observation
सलीम खान और सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan

सुबह कराया गया सलीम खान को भर्ती
डॉ. जलील पार्कर ने बताया, 'सलीम खान को सुबह 8.30 बजे लीलावती हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। उन्हें उनके फैमिली डॉक्टर, डॉ. संदीप चोपड़ा इमरजेंसी में लाए थे। सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया। डॉ. विनय चव्हाण (न्यूरोलॉजिस्ट), डॉ. अजीत मेनन (कार्डियोलॉजिस्ट), डॉ. नितिन डांगे (न्यूरोसर्जन) और डॉ. बिनीत अहलूवालिया सहित डॉक्टरों की एक टीम ने उनका इलाज किया। 

कल प्रेस बुलेटिन में दिया जाएगा हेल्थ अपडेट
डॉ. पार्कर ने कहा कि रिश्तेदारों की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए सलीम खान की सेहत से संबंधित आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है। हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम रिश्तेदारों की सहमति से और सलीम खान की निजता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है, लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस के संबंध में उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है'। बता दें कि सलीम खान के हॉस्पिटल में भर्ती होने का सही मेडिकल कारण परिवार ने आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है। फिलहाल फैंस को उनकी हालत पर आगे के अपडेट का इंतजार है।

Salim khan Health Update: Salman khan Father veteran screenwriter is stable but under close observation
दिलीप कुमार और बाला साहब ठाकरे के साथ डॉ. पार्कर - फोटो : अमर उजाला

दिग्गज हस्तियों का उपचार कर चुके हैं डॉ. पार्कर
डॉ. जलील पार्कर ने इससे पहले फिल्म जगत और राजनीति से जुड़ी दिग्गज हस्तियों का उपचार किया है। डॉ. पार्कर ने 21 साल से ज्यादा समय तक मशहूर बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार का उपाचर किया। दिलीप कुमार के आखिरी पलों तक उनका उपचार डॉ. पार्कर की निगरानी में हुआ। दिलीप कुमार के दो छोटे भाइयों और उनकी पत्नी सायरा बानो का इलाज भी डॉ. पार्कर ने किया। इसके अलावा डॉ. पार्कर, शिवसेना के फाउंडर बाला साहब ठाकरे के सबसे भरोसेमंद डॉक्टर और पर्सनल फिजिशियन रहे। डॉ. पार्कर का ठाकरे परिवार के साथ करीबी रिश्ता रहा है। मेडिकल संबंधी किसी जरूरत में ठाकरे परिवार डॉ. पार्कर से सुझाव लेता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed