{"_id":"69d08ce2f5d56ae3f3036849","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4124970-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम: पंडरिया विधानसभा के लोगों को रायपुर में मिलेगी आवास और भोजन की सुविधा, सेवा सदन का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम: पंडरिया विधानसभा के लोगों को रायपुर में मिलेगी आवास और भोजन की सुविधा, सेवा सदन का शुभारंभ
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 10:00 AM IST
विज्ञापन
रायपुर के देवेंद्र नगर में यह सदन तैयार किया गया है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक भावना बोहरा ने अपने विधानसभा के लोगों के लिए एक बड़ी राहत भरी पहल के तहत राजधानी रायपुर में “पंडरिया सेवा सदन” का शुभारंभ किया गया है। यह सेवा सदन खास तौर पर उन मरीजों के परिजनों के लिए तैयार किया गया है, जो इलाज के लिए दूर-दराज से रायपुर आते हैं और उन्हें ठहरने व भोजन जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशानी झेलनी पड़ती थी।
विज्ञापन
भावना बोहरा ने बताया कि इस सेवा सदन का उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है। यहां आने वाले मरीजों के परिजनों को निःशुल्क ठहरने की सुविधा, शुद्ध एवं सात्विक भोजन, स्वच्छ कमरे, स्नान-शौचालय, पर्याप्त पानी और रात्रि विश्राम के लिए बिस्तर जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दी जाएंगी। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर सेक्टर-2 में स्थित यह सेवा सदन पंडरिया विधानसभा लोगों को सुविधा प्रदान करे। इसे केवल एक भवन नहीं, बल्कि “अपना घर” बताया जा रहा है, जहां दूर से आने वाले परिवारों को अपनापन और सहूलियत दोनों मिलेंगे।
विज्ञापन