कबीरधाम: पंडरिया थाने का IG ने किया निरीक्षण, अभिलेख, मालखाना और बंदीगृह जांचे; बेहतर पुलिसिंग के निर्देश
जिले के पंडरिया थाना में आज शनिवार को राजनांदगांव रेंज आईजी बालाजी राव सोमावार ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना पंडरिया और पुलिस अनुविभागीय कार्यालय (SDOP) का बारीकी से जायजा लिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के पंडरिया थाना में आज शनिवार को राजनांदगांव रेंज आईजी बालाजी राव सोमावार ने आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना पंडरिया और पुलिस अनुविभागीय कार्यालय (SDOP) का बारीकी से जायजा लिया। पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। IG ने सबसे पहले थाना परिसर में संधारित अभिलेखों, रजिस्टरों और रोजनामचा पंजी का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के अद्यतन संधारण और विधिसम्मत प्रविष्टियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। शस्त्रागार, मालखाना, बंदीगृह और थाना परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था की भी विस्तृत जांच की। IG ने शस्त्रों के सुरक्षित रख-रखाव, मालखाना में रखी सामग्री के संरक्षण पर विशेष जोर दिया।
उन्होंने अभिलेख प्रबंधन प्रणाली को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद IG ने बैठक लेकर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि लंबित मामलों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण किया जाए। साथ ही बेहतर पुलिसिंग के लिए तकनीकी संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने पर जोर दिया। इस मौके पर एएसपी अमित पटेल, एसडीओपी पंडरिया भूपत धनेश्वरी, थाना प्रभारी अजय कुमार सिन्हा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
IG बालाजी राव सोमावार ने बीट प्रणाली को मजबूत करने, आमजन से लगातार संवाद बनाए रखने और त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने प्रभावी गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर भी विशेष बल दिया। इस दौरान थाना प्रभारी और वरिष्ठ आरक्षकों को नियमित परेड अभ्यास करने और शारीरिक दक्षता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि पुलिस बल की फिटनेस और अनुशासन बेहतर कानून व्यवस्था के लिए बेहद जरूरी है।