{"_id":"69f3607b564de4a65004e887","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4227727-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में बस हादसा: ट्रक से भिड़ी यात्री बस, खेत में जा घुसी; 11 लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में बस हादसा: ट्रक से भिड़ी यात्री बस, खेत में जा घुसी; 11 लोग घायल, मौके पर मची अफरा-तफरी
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम के पोड़ी-प्रभाटोला बाईपास पर जबलपुर से रायपुर जा रही यात्री बस ट्रक से टकराकर खेत में जा घुसी। हादसे में 11 यात्री घायल हुए हैं, जिनमें तीन की हालत गंभीर है। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
घटनास्थल पर लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम में गुरुवार शाम करीब पांच बजे बोड़ला थाना क्षेत्र के पोड़ी चौकी अंतर्गत ग्राम पोड़ी-प्रभाटोला नेशनल हाईवे बाईपास पर बड़ा सड़क हादसा हो गया। जबलपुर (मध्यप्रदेश) से रायपुर (छत्तीसगढ़) जा रही यात्री बस ने सामने चल रहे ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी।
Trending Videos
हादसे में बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज रफ्तार में थी और चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह दुर्घटना हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बस में करीब 40 यात्री सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालने में मदद की। सूचना मिलते ही पोड़ी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी सरकारी अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

बस में 40 यात्री थे सवार।
