{"_id":"69f366b35e7125770c08c3e9","slug":"kabirdham-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4228061-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबीरधाम में रिश्तों का कत्ल: रोटी के विवाद में पोते ने दादी को टांगिया से काट डाला, गांव में सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबीरधाम में रिश्तों का कत्ल: रोटी के विवाद में पोते ने दादी को टांगिया से काट डाला, गांव में सनसनी
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम के ग्राम कोको में रोटी मांगने को लेकर हुए विवाद में पोते ने अपनी 80 वर्षीय दादी की टांगिया से हमला कर हत्या कर दी। घटना के समय घर में कोई नहीं था। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।
जांच के लिए पहुंची पिपरिया पुलिस की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले के पिपरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोको में गुरुवार को रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई। मामूली विवाद ने ऐसा विकराल रूप ले लिया कि एक पोते ने अपनी ही 80 वर्षीय दादी की टांगिया से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी और दहशत का माहौल है।
Trending Videos
पुलिस के मुताबिक, मृतका बुधन बाई पात्रे (80) घर पर अकेली थीं। तभी उनका पोता जितेंद्र पात्रे (30) रोटी मांगने को लेकर उनसे उलझ पड़ा। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गुस्से में धारदार टांगिया उठाकर दादी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि घटना के समय घर के अन्य सदस्य खेत में काम करने गए थे, जिसके कारण घर में कोई मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलते ही पिपरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
