{"_id":"693ad8dcb54c8078e10a307b","slug":"kabirpanthi-community-surrounded-sp-office-demanding-action-in-kabirdham-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham News: कबीरपंथी समाज ने एसपी कार्यालय का किया घेराव, धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham News: कबीरपंथी समाज ने एसपी कार्यालय का किया घेराव, धार्मिक उन्माद फैलाने वालों पर कार्रवाई की मांग
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: राहुल तिवारी
Updated Thu, 11 Dec 2025 08:15 PM IST
विज्ञापन
सार
कवर्धा के नवागांव में धार्मिक चबूतरा निर्माण को लेकर हुए विवाद के बाद कबीरपंथी समाज ने एसपी कार्यालय का घेराव कर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पोस्टर फाड़ने और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।
प्रदर्शन करते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कबीरधाम जिले के कवर्धा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत नवागांव में बुधवार को धार्मिक चबूतरा निर्माण को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था। विवाद के बाद एक पक्ष ने स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और मौके पर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस मामले में गुरुवार को कबीरपंथी समाज ने एसपी कार्यालय का घेराव किया।
Trending Videos
इस दौरान समाज के लोगों ने धार्मिक उन्माद फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में बताया गया कि लोहारा मार्ग के नवागांव चौक के पास 23 जनवरी 2026 को होने वाले धार्मिक कार्यक्रम के प्रचार पोस्टर लगाए गए थे, जिन्हें गांव के दो लोगों ने फाड़ते हुए गालीगलौज और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
कबीरपंथी समाज ने इसे गंभीर बताते हुए 24 घंटे के भीतर कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।