सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   Medical college to be built on 40 acres of land at a cost of Rs 306 crore CM Vishnu Dev Sai performed Bhoomi P

कबीरधाम: 40 एकड़ भूमि में 306 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा मेडिकल कॉलेज, सीएम विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 12 Dec 2025 06:35 PM IST
विज्ञापन
सार

आज शुक्रवार कबीरधाम जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। आज जिले के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

Medical college to be built on 40 acres of land at a cost of Rs 306 crore CM Vishnu Dev Sai performed Bhoomi P
सीएम विष्णु देव साय ने किया भूमिपूजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

आज शुक्रवार कबीरधाम जिले को एक बड़ी सौगात मिली है। आज जिले के पहले सरकारी मेडिकल कॉलेज निर्माण का भूमिपूजन किया गया। इस कार्यक्रम में सीएम विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह, डिप्टी सीएम विजय शर्मा, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से विधायक भावना बोहरा, सांसद संतोष पांडेय समेत अन्य नेता मौजूद थे। 

Trending Videos


इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि कबीरधाम जिला आज विकास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। कवर्धा में नए सरकारी मेडिकल कॉलेज का भूमि पूजन यहां के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी सुनिश्चित करेगा। 40 एकड़ भूमि पर 306 करोड़ रुपये की लागत से इस मेडिकल कॉलेज का निर्माण होगा, जो इस क्षेत्र में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करेगा और सबसे प्रमुख बात हमारे बेटे-बेटियों का मेडिकल कॉलेज में पढ़ने का सपना अब घर के पास ही पूरा होगा। और ये सब संभव हुआ है डबल इंजन सरकार पर आप के आशीर्वाद और आपके विश्वास की ताकत से। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार सेवा और समृद्धि के संकल्प को साकार करने के लिए दिन-रात काम कर रही है । 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ रमन सिंह ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की स्थापना के बाद कबीरधाम जिले की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार देखने को मिलेगा। लोगों को आधुनिक, उन्नत और विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए अब दूरस्थ शहरों की ओर निर्भरता कम होगी। विशेषज्ञ डॉक्टरों और सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं तक आसानी से पहुंच सुनिश्चित होगी। डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि मेडिकल कॉलेज स्थापना से विकास का नया अध्याय खुलेगा। युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। जिले के लोगों को निर्माण से लेकर संचालन तक रोजगार के अनेक नए अवसर प्राप्त होंगे। इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और जिले में कौशल विकास भी प्रोत्साहित होगा।यह कॉलेज से कबीरधाम को स्वास्थ्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed