{"_id":"693aff46235fd388f10bd940","slug":"newlywed-woman-missing-for-20-days-her-body-was-found-in-a-septic-tank-2025-12-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"20 दिन से गायब थी नवविवाहिता: सेप्टिक टैंक में मिली लाश, दो महीने पहले लव मैरिज कर बनी थी दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 दिन से गायब थी नवविवाहिता: सेप्टिक टैंक में मिली लाश, दो महीने पहले लव मैरिज कर बनी थी दुल्हन
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 11 Dec 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार
कबीरधाम में एक घर के सेप्टिक टैंक से नवविवाहिता कमानी निषाद की सड़ी-गली लाश बरामद होने से सनसनी फैल गई। तेज बदबू के बाद खुलासा हुआ। दो महीने पहले ही कमानी की शादी हुई थी।
गांव में फैली सनसनी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
आज गुरुवार को सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बांधाटोला के एक घर से सेप्टिक टैंक में नवविवाहिता की सड़ी-गली लाश मिली है। लाश मिलने की जानकारी सामने आने के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
Trending Videos
मृतिका का नाम कमानी निषाद बताया जा रहा है। मिली जानकारी अनुसार, इसकी दो माह पहले इंटरकास्ट लव मैरिज हुई थी, जो बीते 20 दिन से गायब थी।
इस बीच घर से अचानक तेज बदबू आने पर परिजनों व ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। वहीं, मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची व जांच कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए ससुराल पक्ष के सभी सदस्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल, हर बिंदुओं पर जांच कर रहे व जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।