{"_id":"6a7d327edce66aa7df0a9c42","slug":"police-launch-night-operation-in-kabirdham-force-hit-the-streets-from-6-pm-action-taken-against-drunk-drivers-under-section-185-kabirdham-news-c-1-1-noi1482-4607559-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवर्धा में देर रात पुलिस का महाअभियान: सड़कों पर उतरी पुलिस, संदिग्धों पर कड़ी नजर और पियक्कड़ों पर भी एक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवर्धा में देर रात पुलिस का महाअभियान: सड़कों पर उतरी पुलिस, संदिग्धों पर कड़ी नजर और पियक्कड़ों पर भी एक्शन
Thu, 13 Aug 2026 12:26 PM IST
कबीरधाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कबीरधाम
Published by: कबीरधाम ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:26 PM IST
सार
हरेली पर्व को लेकर कबीरधाम पुलिस ने जिले में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया। पुलिस ने प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों में पैदल पेट्रोलिंग के साथ वाहनों की जांच की। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष नजर रखी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने देर रात तक जांच की
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कबीरधाम पुलिस ने बुधवार देर शाम विशेष अभियान चलाया। शाम 6 बजे से रात 12 बजे तक चले अभियान के दौरान पुलिस की टीमें प्रमुख सड़कों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील इलाकों में सक्रिय रहीं। कहीं पुलिस जवान पैदल पेट्रोलिंग करते नजर आए तो कहीं मोबाइल चेकिंग प्वाइंट लगाकर वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी।
विज्ञापन
अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों की जांच की। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष फोकस रखा गया। नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए लोगों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य नशे में वाहन चलाने से होने वाले सड़क हादसों को रोकना और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना भी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Durg-Bhilai News: ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर धोखाधड़ी का खेल, दो लाख की नकली सिगरेट जब्त, दो व्यापारी गिरफ्तार
विज्ञापन
थाना और चौकी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिस बल ने प्रमुख मार्गों, सार्वजनिक स्थानों और संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त की। पुलिस टीमों ने लगातार भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्तियों और अन्य गतिविधियों पर नजर रखी। महिला थाना और अजाक थाना के पुलिस बल ने भी सिटी कोतवाली पुलिस के साथ समन्वय बनाकर अभियान में भाग लिया।
कबीरधाम एसपी जितेंद्र कुमार यादव ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि कानून का पालन करने वाले आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानी न हो। पुलिस की कार्रवाई का मुख्य फोकस असामाजिक गतिविधियों पर रहे। उन्होंने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
हरेली पर्व को लेकर बढ़ाई गई निगरानी
पुलिस के मुताबिक हरेली छत्तीसगढ़ का प्रमुख पारंपरिक पर्व है। पर्व के दौरान जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रमुख स्थानों और मार्गों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। पुलिस ने कहा कि आमजन सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मना सकें, इसके लिए पेट्रोलिंग और निगरानी लगातार जारी रहेगी।