सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kabirdham News ›   State s first cyber police station inaugurated at district level in Kabirdham

कबीरधाम: जिला स्तर पर प्रदेश के पहले साइबर थाना का शुभारंभ, प्रदेश के अन्य आठ जिले में भी होगा इसका निर्माण

अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 04 Jan 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
सार

साइबर थाना के माध्यम से शिकायतों का तत्काल पंजीकरण, ऑनलाइन फ्रॉड की राशि को समय रहते होल्ड करना, डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन तथा आरोपियों तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी।

State s first cyber police station inaugurated at district level in Kabirdham
जिला स्तर पर प्रदेश के पहले साइबर थाना का हुआ शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कबीरधाम जिले के लोगों के लिए रविवार का दिन खास रहा। क्योंकि, आज जिला स्तर पर प्रदेश के पहले साइबर थाना का शुभारंभ कवर्धा में हुआ है। अब जिले के लोगों को सुविधा मिलेगी। यह साइबर थाना कवर्धा सिटी कोतवाली थाना परिसर में संचालित होगी। अच्छी बात यह है कि प्रदेश के अन्य आठ जिले में भी साइबर थाना बनेगा, जिसमें रायगढ़, कोरबा, राजनांदगांव, बलौदा-बाजार, धमतरी, महासमुंद, जांजगीर-चांपा, जशपुर शामिल हैं। अब तक प्रदेश के साइबर थाना सिर्फ पुलिस रेंज में था। इसमें रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बस्तर व सरगुजा शामिल है। 

Trending Videos


कवर्धा में देर शाम आयोजित इस शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम गृह मंत्री विजय शर्मा रहे। उन्होंने कहा कि साइबर अपराधों में प्रारंभिक समय अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। साइबर थाना के माध्यम से शिकायतों का तत्काल पंजीकरण, ऑनलाइन फ्रॉड की राशि को समय रहते होल्ड करना, डिजिटल साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन तथा आरोपियों तक शीघ्र पहुंच सुनिश्चित की जा सकेगी। यह थाना आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और डिजिटल सुरक्षा की भावना को और अधिक मजबूत करेगा। एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि यह साइबर थाना की स्थापना विशेष रूप से साइबर अपराधों की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने बताया कि साइबर थाना में एक निरीक्षक प्रभारी सहित कुल 30 प्रशिक्षित अधिकारी व कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। थाना के समुचित पर्यवेक्षण व मार्गदर्शन हेतु डीएसपी स्तर के एक राजपत्रित अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिससे कार्रवाई की गुणवत्ता और प्रभावशीलता सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद कबीरधाम पुलिस द्वारा अब तक साइबर तकनीक के माध्यम से उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं। जिले में ऑनलाइन साइबर ठगी के 112 मामलों में लगभग 50 लाख रुपये की राशि पीड़ितों को वापस कराई गई है। साथ ही सीईआईआर पोर्टल व अन्य तकनीकी साधनों की सहायता से अब तक 872 गुम व चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद कर नागरिकों को लौटाए गए हैं। उन्होंने बताया कि हत्या, लूट व अन्य गंभीर अपराधों की विवेचना में कॉल डिटेल रिकॉर्ड, लोकेशन ट्रैकिंग, डिजिटल साक्ष्यों का प्रभावी उपयोग कर आरोपियों तक शीघ्र पहुंच बनाई गई, जिससे मामलों का सफल खुलासा संभव हुआ। महिलाओं व बच्चों से जुड़े साइबर अपराधों में विशेष संवेदनशीलता एवं तकनीकी दक्षता के साथ कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed