सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   20 people involved in illegal business arrested big sellers still absconding in Kanker

Kanker: अवैध कारोबार में लिप्त 20 लोग गिरफ्तार, बड़े विक्रेता अब भी गिरफ्त से बाहर, कांग्रेस ने कही ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Sep 2024 04:56 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिला मुख्यालय कांकेर में एक ओर जहां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार औऱ कांकेर के गली मोहल्ले में बिक रहे नशीले पदार्थ को लेकर मौन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है।

20 people involved in illegal business arrested big sellers still absconding in Kanker
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिला मुख्यालय कांकेर में एक ओर जहां जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा महिलाओं पर हो रहे अत्याचार औऱ कांकेर के गली मोहल्ले में बिक रहे नशीले पदार्थ को लेकर मौन धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर कांकेर पुलिस एक्शन मोड़ में है दो दिन में 20 लोगो गिरफ्तार किया है। कांकेर थाना से टीम गठित कर जुआ सटटा, आबकारी, गांजा, नशीली गोली एवं सिरप का व्यापार करने वाले तथा सार्वजनिक स्थानों पर नशापान करने वालों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है। 

Trending Videos


गौरतलब हो कि यह कार्यवाही तब शुरू हुई जब गांजा खरीदने का एक वीडियो मोहल्लेवासियों ने बनाकर वायरल कर दिया तब से पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहे थे. पुलिस अपनी साख बचाने कार्यवाही शुरू कर दी है. हालांकि अब तक शहर में नशे का सामान बेचने वाले बड़े विक्रेताओं तक पुलिस नहीं पहुंच पाई है. 
विज्ञापन
विज्ञापन


गली-मोहल्ले में बिक रहा गांजा-शराब- कांग्रेस 
वहीं इस मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है, तब से गली-मोहल्ले में शराब गांजा बिक रहा है। समाज में विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। सिर्फ छोटे विक्रेताओं पर कार्रवाई की जा रही है। बड़े विक्रेता पार्टी से जुड़े हैं। उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस ने पुलिस कार्रवाई पर भी सवाल उठाते कहा ये लोग पुलिस को जेब में रखते हैं, जो शिकायत के बावजूद एफआईआर नहीं लिखते। टीआई मनीष नागर ने कहा कि पुलिस सभी नशेड़ियों व नशे का सामान बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई है। यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed