{"_id":"66cd97059e3d5afc12014410","slug":"allegation-of-female-cleaning-staff-head-master-says-that-life-is-only-for-two-days-and-should-be-lived-happil-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: महिला सफाई कमर्चारी का आरोप, हेड मास्टर कहता है दो दिन की जिंदगी है हंसी खुशी में जीना चाहिए...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: महिला सफाई कमर्चारी का आरोप, हेड मास्टर कहता है दो दिन की जिंदगी है हंसी खुशी में जीना चाहिए...
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 27 Aug 2024 02:36 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर में हेड मास्टर के द्वारा एक महिला सफाई कर्मी से प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला सफाई कर्मी ने कांकेर जिला शिक्षा अधिकारी को आज लिखित शिकायत करते हुए अपनी आप बीती बताई है।
जिला शिक्षा अधिकारी से पीड़िता ने की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर में हेड मास्टर के द्वारा एक महिला सफाई कर्मी से प्रताड़ना का मामला सामने आया है। महिला सफाई कर्मी ने कांकेर जिला शिक्षा अधिकारी को आज लिखित शिकायत करते हुए अपनी आप बीती बताई है। महिला सफाई कर्मी ने आरोप लगाया कि हेड मास्टर द्वारा उन्हें नौकरी से निकल दिया है। कारण पूछने पर हेड मास्टर द्वारा कहा जाता है दो दिन की जिंदगी है हंसी खुशी मौज मस्ती में जीना चाहिए। महिला सफाई कर्मी ने आरोप लगाया कि हेड मास्टर द्वारा मानसिक और शारीरिक प्रताड़ित किया जा रहा है।
Trending Videos
छत्तीसगढ़ स्कूल सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ने बताया कि कोयलीबेड़ा के एक स्कूल में पदस्थ महिला सफाई कर्मी को बिना किसी कारण के महिला सफाई कर्मचारी को हेड मास्टर द्वारा निकाल दिया गया है। उन्हें मानसिक रूप से परेशान करने का मामला भी सामने आया है। तीन दिन में अगर कार्यवाही नही हुई तो सारे सफाई कर्मचारी अनिश्चितकालीन अनशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं पूरे मामले को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने कहा कि महिला सफाई कर्मी ने हेड मास्टर के ऊपर गंभीर आरोप लगाए है। जिसमे छेड़छाड़ और जातिगत गलौज भी है एक जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।