सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Anti-Naxal Operation in kanker and bodies of three Maoists recovered today

'तेज होगा नक्सल विरोधी अभियान': कांकेर एसपी बोले, 14 लाख के तीन इनामी नक्सलियों के शव बरामद

एएनआई, कांकेर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 29 Sep 2025 12:41 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर में सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता मिली है। जहां सुबह-सुबह माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में 14 लाख रुपये के तीन माओवादी ढेर हो गए हैं। तीनों के शव बरामद हो गए हैं। 

Anti-Naxal Operation in kanker and bodies of three Maoists recovered today
कांकेर पुलिस अधीक्षक आई के एलिसेला - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों पुलिस और सुरक्षाबलों का नक्सल विरोधी अभियान जारी है। कांकेर में आज सुबह गोलीबारी हुई। जिसके बाद तीन माओवादियों के शव बरामद हुए हैं। एसपी आईके अलिसेला ने कहा कि कांकेर जिले के त्रियारपानी क्षेत्र में कांकेर डीआरजी, गरियाबंद डीआरजी और बीएसएफ द्वारा संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान चलाया गया। जिसके परिणामस्वरूप आज सुबह गोलीबारी हुई।
Trending Videos


आगे बताया कि तीन माओवादियों के शव बरामद किए गए है। जिनकी प्रथम दृष्टया पहचान श्रवण, राजेश और बसंती के रूप में हुई है। अन्य सामग्रियों के साथ तीन हथियार जब्त किए गए हैं। इन व्यक्तियों पर कुल 14 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। यह घटना ओडिशा से छत्तीसगढ़ जाने वाले एक प्रमुख मार्ग पर हुई। आने वाले दिनों में सीमावर्ती जिलों के साथ संयुक्त अभियान तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed