सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Case of doctor murder in Bengal junior doctors go on strike by closing OPD in district hospital in Kanker

Kanker: बंगाल में डॉक्टर की हत्या का मामला, जिला अस्पताल में ओपीडी बंद कर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर बैठे

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 16 Aug 2024 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

बंगाल मेंपश्चिम ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर उतर आए हैं। कांकेर मेडिकल कालेज के डॉक्टर ओपीडी बंद कर अस्पताल के बाहर हड़ताल पर बैठ गए।

Case of doctor murder in Bengal junior doctors go on strike by closing OPD in district hospital in Kanker
में ओपीडी बंद कर जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर बैठे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

बंगाल मेंपश्चिम ट्रेनी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में जूनियर डॉक्टर्स हड़ताल पर उतर आए हैं। कांकेर मेडिकल कालेज के डॉक्टर ओपीडी बंद कर अस्पताल के बाहर हड़ताल पर बैठ गए। उनका कहना है कि जिस तरह पश्चिम बंगाल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ घटना हुई है उससे सभी क्षुब्ध है। 

Trending Videos


कांकेर जिले के अस्पतालों में भी कोई सुरक्षा डॉक्टरों को नहीं मिल रही है जबकि लम्बे समय से पुलिस चौकी और सुरक्षा की समूची व्यवस्था की मांग करते आये हैं।   उनकी मांग है कि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए और सभी मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन


इन मांगों को लेकर डॉक्टर कर रहे हड़ताल 
जूनियर डॉक्टरों का मांग है कि RG Kar मेडिकल कालेज कोलकाता में 36 घंटे से ड्यूटी कर रही महिला डॉक्टर के साथ हुए बलात्कार एंव हत्या की कड़ी जाँच, सभी दोषियों की पहचान एव कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। मेडिकल / सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट डॉक्टरो एंव हेल्थ केयर स्टॉफ के साथ आये दिन अमानवीय घटना होते रहती है। जिसके लिए मेडिकल / सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट एवं नियम लागू होना चाहिए। 


हर अस्पताल में पुलिस चौकी पुलिस कांस्टेबल हर वार्ड में प्रशिक्षित सुरक्षागार्ड और सीसीटीवी होना चाहिए। कोमलदेव एंव MCH अस्पताल काकेर में कई बार ऐसी घटनांए हो चुकी है, कई बार मांग करने के बाद भी हमको सुरक्षा नहीं मिल रहा है दोनों अस्पताल में पुलिस चौकी कांस्टेबल एंव सुरक्षा गार्ड तुरंत मिलना चाहिए। कांकेर में व्यवस्थित अस्पताल एवं कॉलेज परिसर का जल्द निर्माण हो। सुरक्षित माहौल हो। अस्पताल परिसर को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed