सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Fake fertilizer busted Four accused arrested from Rajasthan, fertilizer was being sold by dyeing salt

नकली खाद का भंडाफोड़: राजस्थान से चार आरोपी गिरफ्तार, नमक को रंगकर बेची जा रही थी खाद

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: निकिता गुप्ता Updated Sat, 07 Sep 2024 05:30 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर पुलिस ने नकली खाद का निर्माण और बिक्री करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। 

Fake fertilizer busted Four accused arrested from Rajasthan, fertilizer was being sold by dyeing salt
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर पुलिस ने नकली खाद की तस्करी करने वाले एक अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर बड़ी कार्रवाई की है। यह गिरोह राजस्थान के नावा सिटी में नकली खाद का निर्माण कर उसे छत्तीसगढ़ में बेच रहा था। पखांजुर पुलिस ने इस गिरोह के चार प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें विनोद कुमार जैन, विनय कुमार जैन, उपकार जैन और दौलत सिंह शामिल हैं।

Trending Videos


पखांजुर थाना प्रभारी लक्ष्मण केंवट ने बताया कि गिरोह के सदस्य जैन केम फूड नावा सिटी के मालिक हैं, जिन्होंने अपनी फैक्ट्री में नमक को रंगकर उसे नकली पोटाश खाद के रूप में तैयार किया। यह नकली खाद इंडियन पोटास लिमिटेड हाईटैक बायोटैकनोलाजी के प्रिंटेड बारदाना में पैक किया जाता था। इन खादों की मार्केटिंग शिवकृष्ण गुर्जर और ओमप्रकाश भदाना द्वारा की जाती थी, जो जयपुर, राजस्थान के निवासी हैं। वे अपनी पार्टनरशिप फर्म ओपीएस किसान एग्रोकेयर प्रा.लि. के बिल के माध्यम से नकली खाद की बिक्री करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरोह के सदस्य इस नकली खाद को ट्रक में लोड कर विभिन्न राज्यों के विक्रेताओं को भेजते थे। ट्रांसपोर्टर दौलत सिंह नावा सिटी का निवासी था, जो इन खाद की तस्करी में शामिल था। कांकेर पुलिस ने नावा सिटी से इन चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें ट्रांजिट रिमाण्ड में पखांजुर लाकर न्यायिक रिमाण्ड के लिए कोर्ट में पेश किया है।

इस मामले के अन्य आरोपी, शिवकृष्ण गुर्जर और ओमप्रकाश भदाना, फरार हैं और उनकी तलाश जारी है। पखांजुर पुलिस ने इस गिरोह के भंडाफोड़ से नकली खाद के व्यवसाय पर बड़ी चोट की है, जो किसानों को धोखाधड़ी से बचाने में महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्रीय सुरक्षा और कृषि उत्पादों की गुणवत्ता को लेकर विश्वास बहाल होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed