सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   former naxalite couple got married at pakhanjur in kanker

बंदूक से बंधन तक: पखांजुर में पूर्व नक्सली जोड़े ने लिया सात फेरे, समाज की मुख्यधारा में की नई शुरुआत

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 13 Oct 2025 01:28 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले में कभी जंगलों में बंदूक लेकर घूमने वाले इस जोड़े ने अब समाज के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया है। पूर्व नक्सली सागर हिरदो और सचिला मांडवी ने सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया।
 

former naxalite couple got married at pakhanjur in kanker
पखांजुर में पूर्व नक्सली जोड़े ने की शादी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजुर से एक उम्मीद और बदलाव की तस्वीर सामने आई है। जो कभी बंदूक लेकर जंगलों में घूमते थे, आज वे प्रेम और विश्वास के बंधन में बंध गए हैं। थाना परिसर में पूर्व नक्सली जोड़े ने सात फेरे लेकर समाज की मुख्यधारा में लौटने का संकल्प लिया।

Trending Videos


पखांजुर थाना परिसर रविवार को शादी के मंडप में बदला नजर आया। यहां पूर्व नक्सली सागर हिरदो और सचिला मांडवी ने सामाजिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह किया। कभी जंगलों में बंदूक लेकर घूमने वाले इस जोड़े ने अब समाज के साथ जीवन बिताने का संकल्प लिया है। दोनों ने 2024 में आत्मसमर्पण कर नक्सली जीवन को अलविदा कहा और पुलिस बल का हिस्सा बने। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी दौरान दोनों की पहचान हुई और शादी का फैसला लिया गया। थाना परिसर में फेरे, पूजा और आशीर्वाद की रस्मों में पुलिस अधिकारी और ग्रामीण भी शामिल हुए। इस पहल में पखांजुर थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट और गोण्डाहुर थाना प्रभारी रामचंद्र साहू की अहम भूमिका रही। ये शादी सिर्फ दो लोगों की नहीं, बल्कि एक नई सोच, नई शुरुआत और शांति की दिशा में बढ़ाया गया मजबूत कदम है। यह कहानी बताती है कि बदलाव संभव है। बस एक मौका और समाज का साथ चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed