सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Minor was taken to a hill and raped strangled for fear of getting caught in Kanker

Kanker: नाबालिग को पहाड़ी में ले जाकर किया कुकर्म, पकड़े जाने के डर से घोंट दिया गला, जानें पूरा मामला

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 20 May 2025 03:12 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर में 17 साल के नाबालिग किशोर ने 8 साल के मासूम की चेन से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी, आरोपी नाबालिग के पकड़े जाने के बाद जो खुलासा हुआ है वो बेहद हैरान करने वाला है।

Minor was taken to a hill and raped strangled for fear of getting caught in Kanker
मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर में 17 साल के नाबालिग किशोर ने 8 साल के मासूम की चेन से गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी, आरोपी नाबालिग के पकड़े जाने के बाद जो खुलासा हुआ है वो बेहद हैरान करने वाला है। आरोपी को पोर्न देखने और नशे की लत थी , उसने पहले 8 साल के मासूम को बहला फुसलाकर अपने साथ लिया फिर गांव के नजदीक पहाड़ी में  ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य की घटना को अंजाम दिया और पकड़े जाने के डर से चैन से गला घोंटकर उसकी हत्या कर शव को पहाड़ी में छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Trending Videos


दरअसल चारामा थानाक्षेत्र के एक गांव में 8 साल का मासूम दो दिन से लापता था जिसकी तलाश परिजन कर रहे थे, लेकिन मासूम का कही पता नहीं चला तो पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई गई थी।  मासूम को आखिरी बार जिस नाबालिग किशोर के साथ देखा गया था उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।  जिसके बाद आरोपी नाबालिग किशोर के निशानदेही पर आठ साल के मासूम का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने मृतक मासूम के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है और आगे की कार्यवाही के जुटी है। एएसपी दिनेश सिन्हा ने बताया कि आरोपी नाबालिग मृतक बालक का पड़ोसी है जिसने इस पूरे घटना को अंजाम दिया है,जिसे हिरासत में लेकर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed