सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Missing minor body found in Gadiya hill police arrested the accused in Kanker

Kanker: लापता नाबालिग की गाड़िया पहाड़ में मिली लाश, आरोपी को किया पुलिस ने गिरफ्तार, जांच जारी

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 19 May 2025 01:42 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर जिले के लखनपुरी गाड़ियापारा निवासी  हरेश कुमार विश्वकर्मा पिता अशोक कुमार विश्वकर्मा शनिवार शाम करीब 4:30 बजे से लापता था। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। 

Missing minor body found in Gadiya hill police arrested the accused in Kanker
मौके पर पुलिस और स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर जिले के लखनपुरी गाड़ियापारा निवासी  हरेश कुमार विश्वकर्मा पिता अशोक कुमार विश्वकर्मा शनिवार शाम करीब 4:30 बजे से लापता था। परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज कराई थी। 

Trending Videos


जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि हरेश को आखिरी बार गांव के ही एक नाबालिग लड़के के साथ देखा गया था। शक के आधार पर पुलिस ने सोमवार सुबह 10 बजे नाबालिग से पूछताछ की। पूछताछ में नाबालिग ने कबूल किया कि उसने हरेश की हत्या कर दी है और शव को गाड़िया पहाड़ में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस, ग्राम सरपंच और ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची, जहां हरेश का शव बरामद हुआ। दो दिन पुराना शव होने के कारण वहां तेज बदबू फैल चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हत्या की वजह की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed