सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Kanker News ›   Raid in the city under the Kotpa Act owner of Milan Market who supplies food fled after closing the shutter in

कांकेर: कोटपा एक्ट के तहत नगर में छापेमारी, शटर बन्द कर भागा सप्लाई करने वाला मिलन मार्केट का मालिक

अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 16 Jul 2025 06:40 PM IST
विज्ञापन
सार

कांकेर नगर में आज पान ठेलों औऱ गुटखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में खाद्य औषधि एवं राजस्व टीम के द्वारा कोटपा एक्ट के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। 

Raid in the city under the Kotpa Act owner of Milan Market who supplies food fled after closing the shutter in
मिलन मार्केट का मालिक फरार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांकेर नगर में आज पान ठेलों औऱ गुटखा व्यापारियों के प्रतिष्ठानों में खाद्य औषधि एवं राजस्व टीम के द्वारा कोटपा एक्ट के तहत ताबड़तोड़ छापे मार कार्यवाही  किया गया. प्रतिबंधित गुटका को बेचने वाले नगर के बड़े व्यपारियो को जैसे ही इसकी भनक लगी दुकान का शटर गिरा कर भाग खड़े हुए। इस दौरान नगर के सेन चौक में प्रतिबंधित गुटका बेचने वाले दुकान मिलन मार्केट को प्रशासन ने सील कर दिया..बताया जा रहा है कि शहर और आस-पास के क्षेत्र में इसी दुकान से गुटका सप्लाई की..लंबे समय से प्रशासन को शिकायत मिल रहा था। वहीं मिलन मार्केट के सरंगपाल स्थित गुटका गोदाम में प्रशासन ने अब तक छापामार कार्यवाही नही किया है। 

Trending Videos


कांकेर एसडीएम अरुण वर्मा ने बताया कि कांकेर शहर में नरहरदेव स्कूल के पास स्थित पान ठेला और दुकानों में  COTPA act के अंतर्गत चलानी कार्यवाही की गयी । और 2700 रुपए अर्थदंड वसूल किया गया है..दुकानदारों को समझाईश भी दिया गया कि किसी प्रकार का गुटका तंबाकू या कोई मादक पदार्थ का विक्रय नहीं करें..आने वाले समय में अन्य स्कूलों के आसपास गुटखा या नशीला पदार्थ विक्रय करने वाले लोगों पर जांच और कार्यवाही किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed