{"_id":"66d07ca66c8afedb2d003423","slug":"speeding-pickup-crushed-three-bike-riders-in-kanker-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh Road Accident : तेज रफ्तार पिकअप का कहर, बाइक सवार तीन को मारी टक्कर; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh Road Accident : तेज रफ्तार पिकअप का कहर, बाइक सवार तीन को मारी टक्कर; एक की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर
Published by: अनुज कुमार
Updated Thu, 29 Aug 2024 07:21 PM IST
विज्ञापन
सार
छत्तीसगढ़ के कांकेर में आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोगों की हालत गंभीर है। जिन्हें सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र चारामा में भर्ती कराया गया है। जहां से दोनों घायल युवकों का प्राथमिक उपचार कर उनकी हालत को देखते हुए उन्हें रायपुर रेफर किया जा रहा है।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि ये सड़क दुर्घटना चारामा थाना इलाके के पलेवा के पास उस वक्त हुई जब बाइक सवार तीनों युवक कांकेर से अपने घर हल्बा टिकरापारा लौट रहे थे। तभी पलेवा के पास तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिससे बाइक के परखच्चे उड़ गए। वहीं बाइक में सवार लोकेश शोरी निवासी टिकरापारा की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो ग।ई जबकि कुशल शोरी और ऋषि सलाम को गम्भीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है।
इधर मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है घायल युवकों का चारामा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर करने की तैयारी की जा रही है।