{"_id":"66a0d25471a3290fd106b64a","slug":"three-female-rewarded-naxalites-surrendered-in-kanker-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanker: तीन महिला इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक पर पांच और दो पर एक-एक लाख रुपये का घोषित था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanker: तीन महिला इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, एक पर पांच और दो पर एक-एक लाख रुपये का घोषित था इनाम
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 24 Jul 2024 03:37 PM IST
विज्ञापन
सार
कांकेर पुलिस को नक्सल मोर्चे में एक बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर में इनामी तीन महिला नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं।
तीन महिला नक्सलियों ने किया सरेंडर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांकेर पुलिस को नक्सल मोर्चे में एक बड़ी कामयाबी मिली है। कांकेर में इनामी तीन महिला नक्सलियों ने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए हैं। नक्सली गडचिरोली डिवीज़न के तहत गट्टा लोकल स्कॉड ऑर्गेनाजेशन एरिया कमेटी सदस्य (डिप्टी कमांडर) और दूसरी टेलर टीम सदस्य के रूप में सक्रिय थी। तीसरी नक्सली मेढ़की एलओएस सदस्य थी। शासन की पुनर्वास नीति और अंदरूनी क्षेत्रों में लगातार नवीन सुरक्षा कैंप स्थापित कर पुलिस एवं सीमा सुरक्षा बल के बढ़ते प्रभाव से नक्सली आत्मसमर्पण कर रहे है। आत्मसमर्पित एक नक्सली पर पांच लाख और दो नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित है।
Trending Videos
एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला ने बताया कि कांकेर जिला पुलिस और सीमा सुरक्षा बल द्वारा नक्सलियों के विरुद्ध लगातार चलाये जा रहे हैं जिसके तहत तीन महिला नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. नक्सली संगठन अंतर्गत गढ़चिरोली डिवीज़न के भामरागढ़ एरिया कमेटी के गट्टा एलओएस में एरिया कमेटी सदस्य (डिप्टी कमांडर) मोती पोयाम उर्फ़ यमला पिता मंगलू पोयाम उम्र 25 वर्ष, ग्राम - बरदेला, थाना – जांगला, जिला – बीजापुर (छ.ग) की रहने वाली है। दूसरी गडचिरोली डिवीजन अंतर्गत टेलर टीम सदस्य संचिला मंडावी पिता सोम्बारू मंडावी उम्र 21 वर्ष, ग्राम –उसपर, थाना- भैरमगढ़, जिला – बीजापुर (छ.ग.) की रहने वाली है जो नक्सली संगठन वर्ष 2015 और 2020 से सक्रिय होकर काम कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी लखमी पददा पिता मंगलू पददा (काकनार एल ओ एस कमांडर ) उम्र 20 वर्ष, पता - ग्राम - डोमांज, पोस्ट- कोहकमेटा, थाना - ओरछा, जिला- नारायणपुर, (छ.ग.) जो नक्सली संगठन में 2019 में पार्टी सदस्य के रुप में सक्रिय थी। तीनो पर छ.ग. शासन की “पुनर्वास नीति” के तहत कुल 07 लाख रूपये का इनाम घोषित था|