फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   20 more drunk drivers booked in Korba under Sajag Korba drive Total 1143 actions since Jan 1

20 नशेड़ी वाहन चालक पकड़े: कोरबा में विशेष जांच अभियान, जनवरी से अब तक 1143 वाहनों के खिलाफ एक्शन

Tue, 07 Jul 2026 02:27 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 07 Jul 2026 02:27 PM IST
सार

कोरबा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे 'सजग कोरबा, सतर्क कोरबा' अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। एक विशेष जांच अभियान में 20 वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चलाते पकड़े गए। इनमें 8 चार पहिया और 12 दो पहिया वाहन चालक शामिल हैं।

विज्ञापन
20 more drunk drivers booked in Korba under Sajag Korba drive Total 1143 actions since Jan 1
korba

विस्तार

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम और जनसुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस 'सजग कोरबा, सतर्क कोरबा' अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार सख्ती की जा रही है। हाल ही में चलाए गए विशेष जांच अभियान में 20 वाहन चालक नशे की हालत में गाड़ी चलाते पकड़े गए।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले के सभी थाना और यातायात इकाइयों ने प्रमुख मार्गों पर चेकिंग प्वाइंट लगाए। ब्रेथ एनालाइजर से जांच में 20 वाहन चालक शराब के नशे में पाए गए। इनमें 8 चार पहिया और 12 दो पहिया वाहन चालक शामिल हैं। सभी के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


कोरबा पुलिस ने बताया कि 1 जनवरी 2026 से अब तक जिले में शराब पीकर वाहन चलाने वाले कुल 1143 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की जा चुकी है। सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन को मजबूत करने के लिए यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शराब पीकर वाहन चलाना हादसों का प्रमुख कारण है। नशे में चालक की निर्णय क्षमता, सतर्कता और प्रतिक्रिया समय प्रभावित होता है। इससे वाहन पर नियंत्रण खोने और गंभीर दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है।
 

korba


पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि शराब या किसी भी नशीले पदार्थ का सेवन करने के बाद वाहन न चलाएं। यदि किसी समारोह में शराब ली है, तो स्वयं वाहन चलाने के बजाय चालक, टैक्सी या अन्य सुरक्षित साधन का उपयोग करें। अपने परिवार और मित्रों को भी नशे में वाहन चलाने से रोकें।

 

korba


सभी यातायात नियमों का पालन करें और सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें। नशे में वाहन चलाते किसी व्यक्ति को देखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। कोरबा पुलिस ने कहा है कि सड़क सुरक्षा और दुर्घटना रोकथाम के लिए ऐसी विशेष कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed