{"_id":"6a4e244853d5220d8b0fc9b6","slug":"couple-went-to-collect-mushrooms-man-died-after-suspected-scorpion-sting-instead-of-doctor-family-took-him-to-traditional-healer-for-ritual-treatment-police-investigating-korba-news-c-1-1-noi1487-4478799-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: जंगल में बिच्छू के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं ले गए अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: जंगल में बिच्छू के काटने से युवक की मौत, झाड़-फूंक के चक्कर में नहीं ले गए अस्पताल
Wed, 08 Jul 2026 04:13 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 04:13 PM IST
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खेतार में जंगल से मशरूम तोड़ने गए एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने बिच्छू के डंक से मौत होने की आशंका जताई है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामपुर, करतला निवासी नंदलाल मंझवार उम्र करीब 32 वर्ष अपनी पत्नी के साथ ससुराल ग्राम खेतार आया हुआ था। मंगलवार को दोपहर करीब 1 बजे बारिश थमने के बाद पति-पत्नी जंगल में मशरूम तोड़ने गए थे। जंगल में मशरूम तोड़ते समय नंदलाल को कुछ काटने का अहसास हुआ। उसने तुरंत पत्नी को बताया कि उसे बिच्छू ने काट लिया है। इसके बाद दोनों घबराकर तुरंत घर वापस लौटे और परिजनों को पूरी घटना बताई।
विज्ञापन
युवक की हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी। लेकिन अंधविश्वास के चलते परिजन उसे डॉक्टर या अस्पताल ले जाने के बजाय गांव के बैगा के पास ले गए। वहां झाड़-फूंक और टोना-टोटका किया गया। देर शाम तक हालत और बिगड़ गई और युवक की मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गांव में बिजली नहीं है। मोबाइल फोन बंद पड़े थे। इस कारण परिजन 112 डायल या एंबुलेंस से संपर्क नहीं कर पाए। इसी वजह से उन्होंने झाड़-फूंक कराना उचित समझा।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि मौत का असल कारण क्या है। बिच्छू के डंक से मौत हुई है या किसी अन्य कारण से, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।