फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   52-year-old villager dies while fishing

कोरबा: मछली पकड़ने गए 52 वर्षीय ग्रामीण की मौत, नाले के बहाव में बह गया, एसडीआरएफ ने निकाला शव

Wed, 08 Jul 2026 02:45 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 08 Jul 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
52-year-old villager dies while fishing
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock

कोरबा जिले में कटघोरा क्षेत्र के डिंडोलभाठा गांव का एक ग्रामीण नाले के तेज बहाव में बह गया। एसडीआरएफ और पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद बुधवार सुबह उसका शव बरामद किया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, डिंडोलभाठा निवासी 52 वर्षीय बंधु लोहार सोमवार सुबह करीब 10 बजे गांव के पास स्थित नाले में मछली पकड़ने गए थे। सोमवार रात तक जब वे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर मंगलवार सुबह इसकी सूचना थाने में दी गई।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मंगलवार को दिनभर नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने और पानी का बहाव तेज होने की वजह से काम रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि यह नाला आगे चलकर अहिरन नदी में मिलता है। लगातार बारिश के कारण नदी और नालों का जलस्तर बढ़ा हुआ था, जिससे रेस्क्यू अभियान प्रभावित हुआ। बुधवार सुबह फिर से एसडीआरएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कई घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने बंधु लोहार का शव नाले से बरामद कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।


थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सभी नाले और नदियां उफान पर हैं। इसी वजह से यह हादसा हुआ है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि बारिश के दिनों में नदी, नालों और डूबान क्षेत्रों के पास न जाएं। बच्चों को भी अकेले पानी के पास न भेजें। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने सभी तटीय गांवों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed