{"_id":"6a4d0545f8ea849e390daad7","slug":"elderly-couple-swept-away-in-strong-current-while-crossing-drain-in-korba-husband-died-wife-survived-by-swimming-accident-occurred-while-returning-after-begging-korba-news-c-1-1-noi1487-4476336-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में बारिश बनी आफत: उफनते नाले को पार करना पड़ा भारी; पति की मौत, पत्नी ने खुद की तैरकर बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में बारिश बनी आफत: उफनते नाले को पार करना पड़ा भारी; पति की मौत, पत्नी ने खुद की तैरकर बचाई जान
Tue, 07 Jul 2026 08:15 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 08:15 PM IST
सार
लगातार बारिश के बीच रामपुर से लगे डेंगूनाला बस्ती में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नाले को पार करते समय 60 वर्षीय बुजुर्ग गोरे लाल तेज पानी के बहाव में बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
कोरबा में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में लगातार बारिश के बीच रामपुर से लगे डेंगूनाला बस्ती में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नाले को पार करते समय 60 वर्षीय गोरे लाल तेज पानी के बहाव में बह गए। उनकी 58 वर्षीय पत्नी जान बाई ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
गोरे लाल और जान बाई रामपुर बस्ती के निवासी थे। दोनों आसपास की बस्तियों में भीख मांगकर जीवन यापन करते थे। सोमवार सुबह बालको बस्ती से भीख मांगकर घर लौटते समय डेंगूनाला उफान पर था। पति-पत्नी ने नाले को पार करने की कोशिश की, लेकिन पानी का तेज बहाव बढ़ने से दोनों बहने लगे। जान बाई ने खुद को बचा लिया, पर गोरे लाल बहते हुए आगे चले गए।
विज्ञापन
नाले के किनारे मौजूद स्थानीय लोगों ने गोरे लाल को पानी से बाहर निकाला। उन्हें तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना पर जिला अस्पताल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों ने बताया कि मृतक गोरे लाल के परिवार में एक बेटी है जो पढ़ाई कर रही है। पति की मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट गहरा गया है।
विज्ञापन
जिले में प्रशासन ने किया अलर्ट
जिले में सोमवार सुबह से लगातार बारिश हो रही है। लगातार वर्षा के कारण नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार, 1 जून से 6 जुलाई तक जिले में कुल 205.6 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान नदी-नालों को पार न करें और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। एक छोटी सी चूक जानलेवा साबित हो सकती है।