सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   rescue team safely captured a venomous cobra found at Korba District Panchayat office

कोरबा जिला पंचायत में निकला जहरीला कोबरा: दफ्तर में मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 22 Jun 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा जिला पंचायत परिसर में करीब तीन फीट लंबा जहरीला कोबरा निकलने से अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर आरसीआरएस की टीम ने मौके पर पहुंचकर करीब 15 मिनट के रेस्क्यू अभियान के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ा और जंगल में छोड़ दिया।

rescue team safely captured a venomous cobra found at Korba District Panchayat office
रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में सोमवार दोपहर जिला पंचायत परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दफ्तर के पास करीब तीन फीट लंबा जहरीला कोबरा सांप नजर आया। फुंकार की आवाज सुनकर दफ्तर में मौजूद कर्मचारी और अधिकारी सहम गए। देखते ही देखते परिसर में दहशत का माहौल बन गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।



घटना दोपहर की है। कर्मचारी जब अपने काम में व्यस्त थे, तभी किसी ने दफ्तर के एक कोने में फन फैलाए बैठे कोबरा को देख लिया। सांप को देखते ही चीख-पुकार मच गई। कुछ देर के लिए जिला पंचायत का कामकाज भी ठप हो गया। मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी डरे-सहमे एक जगह खड़े हो गए। किसी के पास सांप को हटाने का साहस नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरसीआरएस (RCRS) के प्रमुख अविनाश यादव को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अविनाश यादव अपनी टीम के सदस्य मानस के साथ रेस्क्यू किट लेकर मौके पर पहुंचे। टीम ने परिसर खाली कराकर सावधानीपूर्वक रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद कोबरा को बिना किसी नुकसान पहुंचाए सुरक्षित पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


आरसीआरएस टीम ने बताया कि कोबरा पूरी तरह स्वस्थ था और फन फैलाकर अपनी सुरक्षा कर रहा था। समय रहते उस पर नजर पड़ जाने से बड़ी घटना टल गई। यदि समय पर कोबरा दिखाई नहीं देता, तो कोई अप्रिय हादसा हो सकता था। रेस्क्यू के बाद वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के नियमों का पालन करते हुए कोबरा को शहर से दूर जंगल में उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed