सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Body of 65 year old man found in pond in Supatrai village suspected to be drowned in Korba

कोरबा: सूपातराई गांव के तालाब में मिला 65 वर्षीय व्यक्ति का शव, डूबने की आशंका

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 18 Feb 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूपातराई में बुधवार की दोपहर एक दुखद हादसा सामने आया। ग्राम सूपातराई निवासी 65 वर्षीय बुद्धू राम मैत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Body of 65 year old man found in pond in Supatrai village suspected to be drowned in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सूपातराई में बुधवार की दोपहर एक दुखद हादसा सामने आया। ग्राम सूपातराई निवासी 65 वर्षीय बुद्धू राम मैत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वे रोज की तरह सुबह दातुन करने के लिए घर से निकले थे। परिजनों के अनुसार, बुद्धू राम मैत्री प्रतिदिन सुबह टहलने और दातुन करने के बाद कुछ ही समय में वापस लौट आते थे।

Trending Videos


परिजनों को हुई चिंता
इस बार कई घंटे बीत जाने के बाद भी जब वे घर नहीं पहुंचे, तो परिजनों को उनकी चिंता हुई। इसके बाद आसपास के क्षेत्र में उनकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान गांव के तालाब में उनका शव तैरता हुआ दिखाई दिया। यह दृश्य देखते ही ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया। पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक आशंका डूबने से मौत की जताई जा रही है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे गांव में शोक का माहौल है। उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकालने के बाद पंचनामा कार्यवाही की गई। परिजनों ने अपने बयान में बताया कि बुद्धू राम रोज घर से तालाब जाते थे और आज देर तक नहीं आने पर खोजबीन की गई, तब तालाब में शव देखा गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed