सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Former Home Minister Nankiram Kanwar takes to streets to seek justice for people in Mayor's wards.

Korba News: महापौर के वार्ड में पट्टा विवाद गरमाया, ननकीराम कंवर ने उठाई आवाज

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 17 Feb 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा नगर निगम क्षेत्र राताखार में जमीन पट्टा मामले को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि उच्च न्यायालय बिलासपुर के सीमांकन आदेश के बावजूद प्रशासन कब्जा खाली कराने की नोटिस दे रहा है। ननकीराम कंवर ने इसे न्यायालय अवमानना बताते हुए दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Former Home Minister Nankiram Kanwar takes to streets to seek justice for people in Mayor's wards.
ननकीराम कंवर ने उठाई आवाज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा नगर निगम क्षेत्र राताखार, जहां महापौर संजू देवी राजपूत रहती हैं, वहां के लोगों को पूर्ववर्ती सरकार में जमीन का पट्टा प्राप्त हुआ था। उच्च न्यायालय बिलासपुर, छत्तीसगढ़ द्वारा खसरा नंबर 74/1 का स्थल जांच और सीमांकन करने का आदेश जिला प्रशासन को दिया गया था।
Trending Videos


बावजूद इसके तहसीलदार कोरबा द्वारा उच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध कब्जा खाली करने की नोटिस ग्रामीणों को दी गई है। बिना किसी जांच और सीमांकन के बनावटी दस्तावेज तैयार कर राजस्व अधिकारी, पटवारी व अन्य अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों में हेराफेरी किए जाने और न्यायालय को गुमराह करने का आरोप लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ननकीराम कंवर ने अपने पत्रों में स्पष्ट रूप से लिखा है कि प्रशासन द्वारा जनता को परेशान और प्रताड़ित किया जा रहा है, जिससे सरकार के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। ननकीराम कंवर जनता के समर्थन में उतरते हुए प्रशासन के विरुद्ध मुखर हो गए हैं।

उन्होंने मांग की है कि उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेश का पालन कराया जाए और जो भी दोषी अधिकारी कर्मचारी हों, उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाए। मांग के बाद, विधानसभा सत्र प्रारंभ होने से पहले, ननकीराम कंवर ने मुख्य सचिव छत्तीसगढ़ शासन सहित राजस्व सचिव को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग दोहराई है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed