{"_id":"699480d2799c2823ca0efde0","slug":"man-slits-own-throat-jumps-into-well-in-apparent-suicide-bid-korba-news-c-1-1-noi1487-3963067-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में युवक का आत्मघाती कदम: अपने गले पर चाकू से किया वार, फिर कुएं में कूदा; परिजनों ने बताई वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में युवक का आत्मघाती कदम: अपने गले पर चाकू से किया वार, फिर कुएं में कूदा; परिजनों ने बताई वजह
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा के बेन्द्रकोना निवासी 25 वर्षीय युवक रामकृष्ण ने मानसिक परेशानी के चलते पहले अपने गले पर चाकू चला लिया, फिर भागकर कुएं में कूद गया। लोगों ने बचाकर अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने भूत-प्रेत के भय की बात कही है।
युवक ने अपने गले पर चाकू से किया वार
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में एक युवक ने पहले अपने गले पर चाकू चला लिया। दर्द होने पर वह घर से निकलकर भागा और एक कुएं में गिर गया। घटना के बाद हड़कंप मच गया। लोगों ने किसी तरह उसे कुएं से बाहर निकाला, लेकिन वह फिर भाग निकला। बाद में उसे पकड़कर कोरबा जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज जारी है।
Trending Videos
सिविल लाइन थाना, कोरबा क्षेत्र के अंतर्गत बेन्द्रकोना निवासी 25 वर्षीय रामकृष्ण के परिजनों के अनुसार, उसने सुबह खुद ही अपने गले पर चाकू चला लिया। उसकी हरकतों के बाद किसी तरह पकड़कर उसे अस्पताल लाया गया। रामकृष्ण की रिश्तेदार सती कुर्रे ने बताया कि उसे भूत-प्रेत का भय सताता है। पिछले कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था, जिसके चलते यह घटना सामने आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सती कुर्रे ने बताया कि रामकृष्ण ने खुद को घायल करने के बाद कुएं में छलांग लगा दी। वहां से निकालकर किसी तरह उसे अस्पताल लाया गया। अस्पताल के लेटरहेड पर रामकृष्ण ने कुछ लिखने का प्रयास भी किया है, जिसके मायने निकाले जा रहे हैं। इस मामले में जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं और आगे जांच की बात कही है।